{"_id":"5f1dd78f77a9d9569f524dc2","slug":"eminent-neuro-expert-dr-karthikeya-sharma-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने माने न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय शर्मा कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने माने न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय शर्मा कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Mon, 27 Jul 2020 01:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: dr. kartikeya sharma
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने रविवार को अपनी चपेट में शहर के एक नामचीन न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा को भी अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे कार से दिल्ली चले गए और सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने की। उनकी तबीयत हफ्ते भर से खराब थी। उनकी जांच प्राईवेट लैब में हुई है। इसके अलावा झूंसी, करेली, सोरांव थाने के पुलिस के एक दर्जन जवान, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और बेली अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी भी चपेट में आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आए 114 लोगों में 10 वर्ष से कम उम्र के छह बच्चे, 20 वर्ष तक की उम्र के 12, 21 से 30 वर्ष के बीच में 36, 31 से 40 वर्ष के बीच में 14, 41 से 50 वर्ष तक के 20, 51 से 60 वर्ष के बीच में 10 और 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों में 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 31 महिलाएं भी संक्रमित हैं। रविवार को सबसे अधिक पॉजिटिव कीडगंज के अलग-अलग मोहल्लों से 10 लोग हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णानगर कीडगंज तीन, खलासी लाइन कीडगंज चार , कैशनानासन कीडगंज से एक, नई बस्ती कीडगंज से दो हैं। म्योर रोड राजापुर, मीरापुर, झूंसी दो और झूंसी थाने से छह पॉजिटिव नैनी और एसआरएन परिसर से तीन-तीन, तेलियरगंज के मेंहदौरी कॉलोनी, गल्लाबाजार से चार पॉजिटिव आए हैं। चंदरपुर बसमहुआ, सदियापुर किशनटोला, दारागंज के चकमीरापट्टी सहित अलग-अलग इलाकों में पांच-पांच संक्रमित मिल हैं।
खुल्दाबाद, चकिया, बेनीगंज, नवाब युसुफ रोड, करेली थाना, बलुआघाट, नया पुरवा करेली, सुलेमसराय, हाता पीएनबी, थाना सोरांव से दो-दो पॉजिटिव हैं। इसके अलावा अतरसुईया, मुट्ठीगंज, करेली, कोतवाली, न्यू कैंट, रामबाग, जीरो रोड, लाउदर रोड, सदियापुर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज कैंपस, रामपुर कोटवां, न्यू कटरा, अशोक नगर, जयंतीपुर-धूमनगंज, अकोढ़ी होलागढ़, मोहत्सिमगंज, जीरो रोड, बिगहिया, शिवकुटी, ममफोर्डगंज, ओल्ड ममफोर्डगंज, काटजू कॉलोनी, गोधौली, सैदाबाद, गोतावां, शंकरगढ़ के बारा पावर प्लांट, बलरामपुर हाउस, मधवापुर, अलकापुर कॉलोनी, बेली हॉस्पिटल, क्लाइव रोड, उदितगंज मंडी बलुआघाट, काशीराज नगर कठघन इस्कान टेंपल, जीटीबी नगर, गंगा मेमोरियल स्कूल राजापुर, सलोरी, बेला मांडा, सोरांव फायर स्टेशन से एक-एक मामले सामने आए हैं। 114 नए मामले सामने आने से जिले में 50 से अधिक कंटेनमेंट जोन और 25 से अधिक कलस्टर जोन बने हैं। डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक रविवार तक डेढ़ सौ लोगों को होम आईसोलेशन में रखा गया है।