फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elevated bridge will be built in Saraswati Hitech City at a cost of Rs 100 crore, connectivity with highways w

Prayagraj: सरस्वती हाईटेक सिटी में सौ करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड पुल, राजमार्गों से बढ़ जाएगी कनेक्टिविटी

Fri, 28 Jun 2024 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 12:21 PM IST
सार

उद्योग और आवासीय सपनों को साकार करने के लिए डिजाइन की गई सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच से इनर रिंग रोड गुजर रही है। करीब 2.3 किमी लंबी इनररिंग रोड का हिस्सा सरस्वती हाईटेक सिटी से होकर जाएगा। ऐसे में इस हाईटेक सिटी की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए सौ करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड सेतु बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Elevated bridge will be built in Saraswati Hitech City at a cost of Rs 100 crore, connectivity with highways w
एलिवेटेड पुल। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरस्वती हाईटेक सिटी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सौ करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड सेतु बनाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। यह सेतु पिलरों पर बनेगा। इससे राजमार्गों से इंडस्ट्रियल एरिया की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। 1.1 किमी लंबे इस एलिवेटेड सेतु के लिए पिलर का निर्माण आरंभ कर दिया गया है। जून 2026 तक इसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

उद्योग और आवासीय सपनों को साकार करने के लिए डिजाइन की गई सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच से इनर रिंग रोड गुजर रही है। करीब 2.3 किमी लंबी इनररिंग रोड का हिस्सा सरस्वती हाईटेक सिटी से होकर जाएगा। ऐसे में इस हाईटेक सिटी की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए सौ करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड सेतु बनाने का निर्णय लिया गया है। एनएचएआई ने चेंज ऑफ स्कोप के तहत इस बनाने का काम शुरू करा दिया है। इसका ठेका जीपीटी कंपनी को दिया गया है।

विज्ञापन


इनर रिंग रोड से हाईटेक सिटी को किसी प्रकार की हानि न होने पाए, इसके लिए इस एलिवेटेड सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। इस सेतु के निर्माण के बाद यातायात में काफी सहूलियत मिलेगी। दरअसल सरस्वती हाईटेक सिटी का निर्माण करा रही यूपीसीडा ने इनर रिंग रोड को लेकर आपत्ति दाखिल की थी। यूपीसीडा का कहना था कि इनर रिंग रोड के निर्माण से हाईटेक सिटी दो खंडों में बंट जाएगी। इसकी वजह से काफी नुकसान होगा। इस आपत्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक सरस्वती हाईटेक सिटी में एलिवेटेड सेतु के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा किलोमीटर लंबा बनेगा अंडर पास

इस सेतु की मंजूरी मिलने के साथ ही पिलरों का निर्माण शुरू कर दिया गया। यह पुल सिंगल पिलर पर तैयार किया जाएगा। वहीं पुल जहां खत्म होगा, वहां से करीब आधा किलोमीटर तक अंडर पास बनेगा। ऐसे में फ्लाईओवर के निर्माण से यातायात सुगम हो जाएगा। इसके अलावा हाईटेक सिटी के निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सौ करोड़ रुपये की लागत से सरस्वती हाईटेक सिटी में एलिवेटेड सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। सिंगल पिलर पर आधारित इस सेतु के बनने के बाद औद्योगिक सिटी की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। - पंकज मिश्र, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed