{"_id":"5df914f38ebc3e880a638ca9","slug":"eleet-club-defeat-s-prayag-zimkhana-by-four-wickets-allahabad-news-ald263235828","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलीट, रिजवी और आनंद शुक्ला क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलीट, रिजवी और आनंद शुक्ला क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथिगण।
- फोटो : prayagraj
एलीट क्लब ने प्रयाग जिमखाना को चार विकेट से हराया
प्रयागराज। एलीट क्रिकेट क्लब मुंबई ने प्रयाग जिमखाना को चार विकेट से हराकर तीन एक दिवसीय मैचों की सारा स्पोर्ट्स सद्भावना श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। मंगलवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुरू हुई श्रृंखला के पहले मैच में प्रयाग जिमखाना ने 27.2 ओवर में 101 रन बनाए। टीम के विनायक केसरवानी ने 46 रन की पारी खेली। फरहान कुरैशी ने तीन, अनस और खुर्शीद आलम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एलीट क्लब ने 20 ओवर में छह विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के नीरज बिंद ने 24, जुनैद वारसी ने 22 रन की पारी खेली। ओम गुप्ता ने तीन और आदित्य तिवारी ने दो विकेट लिए। इसके पहले श्रृंखला का उद्घाटन पूर्व दिलीप ट्राफी खिलाड़ी रितेश जायसवाल ने किया। संचालन क्रिकेट कोच जावेद अहमद ने किया। इस मौके पर एसीए अंपायर अखिलेश त्रिपाठी, रणजी क्रिकेटर राकेश मिश्र, प्रशांत खरे, कौशिक पाल और अजय कुशवाहा आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
आनंद शुक्ला और रिजवी ट्रस्ट ने जीते मैच
प्रयागराज। केपी कॉलेज के मैदान पर आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब ने डॉ रवि वर्मा अंडर-19 क्रिकेट लीग में फाफामऊ क्रिकेट क्लब को एक रन से पराजित किया। दूसरे मैच में रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट ने सैफ क्रिकेट क्लब को दो रन से मात दी।
मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 34.4 ओवर में 154 रन का स्कोर बनाया। टीम के गुलशन वर्मा ने 57, पुष्पराज सिंह ने 16 रन बनाए। कुलदीप मिश्रा और पंकज ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब ने 34.2 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के बृजेंद्र त्रिपाठी नाबाद 34, रोहित मधवार ने 32 रन बनाए। शुभम त्रिपाठी ने दो विकेट लिए। वहीं गवर्नमेंट प्रेस के मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में सैफ क्रिकेट क्लब ने 35.1 ओवर में 95 रन की पारी खेली। टीम के विशोल सोनकर ने 31, प्रवीण मौर्या ने 15 रन बनाए। संजय और आदिल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट ने 21.1 ओवर में पांच विकेट पर 97 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम के मोहम्मद तालिब ने 28, विश्वनाथ शुक्ला ने 27 रन बनाए। विशाल व प्रतीक ने दो-दो विकेट लिए।