फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity was cut off in 73 schools, and children were left thirsty for water due to the failure of submersible pumps

Prayagraj News: 73 स्कूलों की काट दी बिजली, सबमर्सिबल बंद होने से पानी के लिए तरसे बच्चे

Thu, 30 Apr 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 30 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in 73 schools, and children were left thirsty for water due to the failure of submersible pumps
झुलसाने वाली गर्मी के बावजूद मऊआइमा ब्लॉक के 73 स्कूलों में अंधेरा पसरा है। 73 लाख 78 हजार 233 रुपये बकाया होने पर बिजली विभाग ने 73 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों का कनेक्शन काट दिया। पंखा चल रहा, न स्मार्ट बोर्ड। सबमर्सिबल बंद होने से बच्चों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन



मऊआइमा विकासखंड में कुल 59 प्राथमिक, 25 कंपोजिट और 6 जूनियर विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 73 स्कूलों पर बिजली विभाग का 73,78,233 रुपये बकाया है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड फाफामऊ ने जिला विकास अधिकारी को कई बार पत्र भेजा, मगर भुगतान नहीं हुआ। नतीजा, गत सप्ताह 73 स्कूलों का कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन

इन स्कूलों में दिक्कतें


कटौती वाले स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय पुरखीपुर, घना का पूरा, सोनवा का पूरा, छाता, गदीयानी, सेमरा वीर भानपुर, जोगीपुर, मऊदोस्तपुर, हरखपुर, शाहबाजपुर, मऊआइमा नगर पंचायत, बांका जलालपुर, अलावलपुर, पिलखुवा, रोजिहात, घीनपुर और कंपोजिट विद्यालय अब्दालपुर खास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली न होने से क्लासरूम में लगे पंखे शोपीस बन गए हैं। 35-40 बच्चों पर एक कमरा, ऊपर से गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल है। डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट टीवी सब बंद है। जिन स्कूलों में हैंडपंप हैं, वहां तो किसी तरह काम चल रहा है लेकिन 60 प्रतिशत स्कूल सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। वहां टंकी खाली और नल सूखे हैं।


बजट नहीं, तो बिल कौन भरे?


नियमानुसार प्राथमिक विद्यालयों के बिजली बिल का भुगतान ग्राम पंचायतों को ग्राम निधि से करना होता है मगर प्रधानों का कहना है कि पंचायत में इसके लिए अलग से बजट नहीं आता। पहले से सफाई, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप मरम्मत का खर्चा है। बिजली बिल के लाखों रुपये कहां से दें ?


कनेक्शन कटे सभी 73 विद्यालयों की सूची बीडीओ और उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बच्चों की परेशानी की देखते हुए जल्द बिजली बहाली के लिए लिखा गया है। -विमलेश कुमार त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी, मऊआइमा


ग्राम प्रधानों और सचिवों की बैठक कर निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम निधि से बिल जमा करें, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हों।-उमेश सिंह, खंड विकास अधिकारी, मऊआइमा
शृंग्वेरपुर धाम के आठ विद्यालयों का कनेक्शन काटा
मंसूराबाद। शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के आठ स्कूलों का कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे छात्रों और शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटने से विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। बिल बकाये को लेकर जिन स्कूलों की बिजली कटी है, उनमें शृंग्वेरपुर धाम विकासखंड के सेरावां संकुल के प्राथमिक विद्यालय नाननसई, बैजू तिवारी का पूरा, बेरावां, सेरावां, उगई का पूरा, खरगापुर यानी छह प्राथमिक व दो उच्च प्राथमिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय सेरावां, अर्जुनपुर शामिल हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
स्कूलों में बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल, स्मार्ट कक्षाएं और पंखे बंद है। इससे पढाई बाधित हो रही है। बिजली बिल जमा करने के लिए खंड विकास अधिकारी को भी लिखा गया है। विडंबना यह कि प्राथमिक विद्यालय सुखना का पूरा व निंदूरा में कनेक्शन के लिए छह माह पूर्व से आवदेन किया गया है फिर भी अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है।-वीरेंद्र कुमार कनौजिया, खंड शिक्षा अधिकारी शृंग्वेरपुर धाम।

शृंग्वेरपुर क्षेत्र के आठ विद्यालयों की बिजली मार्च में काटी गई थी। कुछ के बकाए अदा हो गए हैं। कुछ के बाकी हैं। स्टाफ से कहा गया है। बृहस्पतिवार तक सभी स्कूलां की बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।-अभिषेक गुप्ता, उप खंड अधिकारी, होलागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed