{"_id":"67fabd7350eee3100d0f5452","slug":"electricity-supply-of-40-villages-of-shuklapur-has-been-disrupted-for-12-hours-villagers-are-upset-naini-news-c-407-1-sald1005-1340-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 12 घंटे से बाधित है शुक्लपुर के 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 12 घंटे से बाधित है शुक्लपुर के 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण परेशान
Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
मेजा। शुक्लपुर विद्युत उपकेंद्र के 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे से बाधित है। ऐसे में बिजली के अलावा पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। हालाकि बिजली विभाग के एसडीओ सत्य प्रकाश मिश्र का कहना है कि सुबह से ही हाईटेंशन तार और जर्जर विद्युत पोल को बदलने का काम चल रहा था। शाम को बिजली आपूर्ति चालू करने की कोशिश की गई लेकिन किन्हीं कारणों से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालाकि बिजली चालू करने का प्रयास जारी है।
बता दें कि शनिवार सुबह से ही शुक्लपुर विद्युत उपकेंद्र के 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हैं। शुक्लपुर के विनोद पाण्डेय ने बताया कि आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ गई है। विभागीय कर्मियों की लापरवाही से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।