फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity goes off in many villages, people suffer in the scorching heat

Prayagraj News: कई गांवों में बिजली गुल, भीषण गर्मी में लोग बेहाल

Tue, 19 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 19 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity goes off in many villages, people suffer in the scorching heat
आंधी-तूफान की मार: 7 दिन बाद भी कई गांवों में बिजली गुल, भीषण गर्मी में लोग बेहाल
क्षेत्र के ढोलीपुर, अमहा, अमहा डेरा और भिटार डीहा के कुछ मजरा गुलाम का पूरा समेत कई गांवों में सात दिन बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में अंधेरे के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत देहली-भगेसर के पूर्व प्रधान मानसिंह यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके गांव में सात दिन से बिजली लाइन खराब पड़ी है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर स्थिति देखने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और विभागीय अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

डीहा निवासी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि निषाद बस्ती के आसपास भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई आकाश पांडे और एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता ने बताया कि बिजली बहाली का कार्य तेजी से चल रहा है और सोमवार तक सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed