{"_id":"6849e4269c68d3cc3c06ff6e","slug":"electricity-department-raided-early-in-the-morning-caught-electricity-theft-in-52-houses-allahabad-news-c-3-ald1022-645599-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विद्युत विभाग ने तड़के मारा छापा, 52 घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विद्युत विभाग ने तड़के मारा छापा, 52 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने बुधवार तड़के अल्लापुर, दारागंज, करैलाबाद, करेली, धूमनगंज, नयापुरवा, कीडगंज, टैगोर टाउन और कल्याणी उपकेंद्र से संबंधित मोहल्लों में बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की। इस दौरान 52 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन घरों में वीडियोग्रॉफी कराकर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। साथ ही दर्जनों उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया।
अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि म्योहाल, बमरौली और टैगोर टाउन विद्युत नगरीय वितरण खंड के मोहल्लों में सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। वहीं, 28 उपभोक्ताओं का 25 लाख बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटा गया है।
एसडीओ करेली राजवीर सिंह कटारिया ने बताया कि करेलाबाद में 10, करेली प्रथम में 12 और करेली द्वितीय में 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
एक्सईएन अनिल आहूजा के नेतृत्व में नयापुरवा समेत कई मोहल्लों में चार टीमों ने सुबह सात से 12 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता भरत सिंह ने बताया कि दारागंज, अल्लापुर समेत अन्य मोहल्लों के 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
वहीं, 80 घरों की बिजली चेकिंग की गई। 15 घरों का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। कल्याणी देवी एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि मीटर बाईपास करके दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।