फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity department could not replace 150 meter underground cable in 40 hours

Prayagraj News: 40 घंटे में 150 मीटर अंडर ग्राउंड केबल नहीं बदल सका बिजली विभाग

Tue, 22 Apr 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 22 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity department could not replace 150 meter underground cable in 40 hours
नैनी। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दावा कर रही है। लेकिन, 40 घंटे बीतने के बाद भी विभाग 150 मीटर अंडरग्राउंड केबल नहीं बदल सका। इसके कारण दो हजार घरों में आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

मामा भांजा विद्युत उपकेंद्र से केबीडब्लू फीडर से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों की सप्लाई शनिवार रात 11 बजे से बंद है। इससे तेदुआवन, दुबराजपुर, छिवकी, ददरी, नई बस्ती, छोटा चाका, बड़ा चाका व इनसे सटे नए मोहल्लों में आपूर्ति दी जाती है। शनिवार रात को रेलवे और सीओडी के बीच से गुजरने वाले अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने के कारण आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तेदुआवन और दुबराजपुर की सप्लाई तो बहाल हो गई, लेकिन अन्य मोहल्ले की सप्लाई अभी भी बाधित है। 150 मीटर अंडर ग्राउंड केबल को बिजली विभाग की टीम 40 घंटे बीत जाने के बाद भी बदल नहीं सकी है। अभी विभाग स्टोर से यहां केबल आने का ही इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मामा भांजा उपकेंद्र के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिससे उपकेंद्र से लोग भी जुड़े हैं। इस ग्रुप के साथ व्यक्तिगत तौर पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन आपूर्ति बहाल को लेकर जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए है। वहीं आपूर्ति बंद होेन के कारण लोग पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मामले में एसडीओ रीवा रोड उपकेंद्र ने बताया कि केबल में दिक्कत आने के कारण आपूर्ति बंद है। स्टोर से केबल मंगाई गई है। केबल आने के बाद उसे बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed