{"_id":"693c7433687a7176c7061a00","slug":"electricity-contract-workers-enraged-over-the-breach-of-promise-surrounded-the-xen-office-naini-news-c-417-1-nan1011-1671-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वादाखिलाफी पर भड़के बिजली संविदाकर्मियों ने एक्सईएन दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वादाखिलाफी पर भड़के बिजली संविदाकर्मियों ने एक्सईएन दफ्तर घेरा
Sat, 13 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज- अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान बिजलीकर्मियों को समझाते अधिकारी
वेतन में कटौती और भुगतान में देरी से नाराज बिजली विभाग के संविदाकर्मियों का गुस्सा शुक्रवार को फिर फूट पड़ा। गंगापार क्षेत्र के फाफामऊ उपखंड के संविदाकर्मियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। करीब छह घंटे चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने रात तक भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
शुक्रवार सुबह 10 बजे फाफामऊ और गंगापार के उपकेंद्रों के संविदाकर्मी अधिशाषी अभियंता कार्यालय में नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सप्ताह भर पहले भी उन्होंने वेतन विसंगतियों को लेकर प्रदर्शन किया था, तब अधिकारियों ने समस्या सुलझाने का आश्वासन देकर धरना खत्म करवा दिया था, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।
ऐसे में नाराज कर्मियों ने शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एक्सईएन कार्यालय का घेराव जारी रखा। मामले को तूल पकड़ता देख अधिशाषी अभियंता महेंद्र प्रसाद और आउटसोर्सिंग एजेंसी ग्लोबल टेक कंपनी के सुपरवाइजर सनी के बीच प्रदर्शनकारियों से वार्ता हुई। अधिकारियों ने वादा किया कि शुक्रवार की आधी रात तक उनका काटा गया वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। इसके बाद संविदाकर्मियों ने अपना धरना समाप्त किया।