फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Election war time is near, celebrate those who are angry - Swatantra Dev

चुनावी युद्ध का समय निकट, जो रूठे हैं उन्हें मनाएं - स्वतंत्र देव

Sat, 12 Jun 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jun 2021 10:56 PM IST
सार

  • प्रयागराज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअल संवाद

विज्ञापन
Election war time is near, celebrate those who are angry - Swatantra Dev
स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि चुनावी युद्ध का समय निकट आ गया है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर तैयारियों में जुट जाएं। जो रूठे हैं उन्हें भी मनाने का प्रयास किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यह बात सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के वर्चुअल संवाद में कही।
विज्ञापन


शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने यहां वर्चुअल संवाद में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वर्ष 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों को लेकर अभी से जुट जाएं। उसके पूर्व  जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य बनाया जाए। जो रूठे कार्यकर्ता हैं उन्हें भी मनाया जाए। ताकि प्रदेश के सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का ही हो। पार्टी के  सभी वरिष्ठ जनों को भी प्रयास कर शत-प्रतिशत परिणाम भाजपा हित में देना चाहिए। उधर सर्किट हाउस में वर्चुअल संवाद के बाद सांसद केशरी देवी पटेल और विधायकों से स्वतंत्र देव सिंह ने वार्ता की।
विज्ञापन


यहां सांसद एवं अन्य लोगों द्वारा स्वागत करने के बाद  जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव पर प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की गई। सांसद केशरी देवी ने आश्वस्त किया कि प्रयागराज में भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मृत्युंजय तिवारी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलचंद्र साहू, जोगिंदर सिंह, पुष्पा कुशवाहा के घर गए प्रदेश अध्यक्ष 
कौशाम्बी जिले से होते हुए प्रयागराज पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना काल के दौरान जिन कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं अन्य लोगों की मौत हुई उनके परिजनों से शनिवार को मुलाकात की। प्रयागराज में वह सबसे पहले बमरौली में स्वर्गीय फूलचंद साहू के घर पहुंचे। यहां उनके परिजनों को उन्होंने ढांढस बंधाया।  कहा कि स्वर्गीय फूलचंद साहू का योगदान भाजपा कभी भुला नहीं सकती।  


इसके बाद कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री स्वर्गीय महिपत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय सुधाकर गुप्ता ,पार्षद स्वर्गीय रोहित मालवीय ,पूर्व भाजपा महामंत्री स्वर्गीय ब्रह्मा  नंद शुक्ला ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वर्गीय  शैलतनया श्रीवास्तव ,पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा महानगर स्वर्गीय पुष्पा कुशवाहा, कारोबारी सरदार जोगिंदर सिंह, पूर्व सांसद स्व. सुरेश पासी आदि के भी घर जाकर उन्होंने उनके परिजनों से अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ हर कदम पर खड़ी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य,  काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, कुंज बिहारी मिश्रा, सुबोध सिंह, राजेश केसरवानी, डा. एलएस ओझा, रमेश  पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed