{"_id":"5ec6d272b335334ea4582f81","slug":"election-of-uttar-pradesh-bar-council-president-on-14-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश बार कौंसिल अध्यक्ष का चुनाव 14 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल अध्यक्ष का चुनाव 14 जून को
Fri, 22 May 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 May 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समितियों का चुनाव 14 जून को होगा। इससे पूर्व 13 जून को कौंसिल की बैठक होगी, जिसमें चुनाव की रूपरेखा तय की जाएगी। बृहस्पतिवार को कौंसिल सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कौंसिल के सदस्य बलवंत सिंह को कार्यवाहक सदस्य सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही कौंसिल के निलंबित सचिव डा.रामजीत सिंह यादव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उन्हें 15 दिनों में जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
बार कौंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेद्र मिश्र ‘नगरहा’ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कौंसिल के 25 में से 21 सदस्य मौजूद थे। निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल नौ जून को समाप्त हो रहा है इसलिए जल्दी से जल्दी नया चुनाव करा लिया जाए। इसके लिए 14 जून की तिथि नियत की गई है। वकीलों को आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।
कहा गया कि हाईकोर्ट ने न्यासी समिति को वकीलों की मदद करने का आदेश दिया है। निलंबित सचिव रामजीत सिंह को बहाल करने के आदेश पर बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने रोक लगा दी है। इसलिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यों में जबर्दस्त आक्रोश था। रामजीत सिंह पर लगे गंभीर आरोपों के बावजूद अध्यक्ष ने उन्हें बहाल कर दिया था। सदस्यों की शिकायत पर बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्र ने हरिशंकर सिंह के अधिकार जब्त करते हुए उनके सभी निर्णयों पर रोक लगा दी थी तथा उपाध्यक्ष को कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार सौंप दिया था।
इसके बाद से बृहस्पतिवार को हुई पहली बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ‘नगरहा’ के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह्, बलवंत सिंह, अब्दुल रज्जाक, रोहिताश्व अग्रवाल, मधुसूदन त्रिपाठी, पांचू राम मौर्य, अरुण कुमार त्रिपाठी, अमरेंद्र नाथ, अजय कुमार शुक्ल, अजय यादव, जानकीशरण पांडेय, शिव किशोर गौड़्, अखिलेश कुमार अवस्थी, श्रीश कुमार मेहरोत्रा, जय नारायण पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, अंकज कुमार मिश्र, राजेश पाठक, प्रशांत सिंह अटल. परेश मिश्र उपस्थित थे।