{"_id":"69d80cce55d980fd70094197","slug":"election-of-bar-association-meja-today-1290-voters-will-vote-allahabad-news-c-407-1-sald1005-13480-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बार एसोसिएशन मेजा का चुनाव आज, 1290 मतदाता करेंगे वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बार एसोसिएशन मेजा का चुनाव आज, 1290 मतदाता करेंगे वोटिंग
Fri, 10 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन मेजा की नई कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को सुबह नौ से शाम 5:30 बजे तक होगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के तत्काल बाद ही मतगणना कराई जाएगी। कुल 1290 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कांटे की टक्कर है।
निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार पांडेय ने चुनाव की तैयारी पूरी करने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चुनाव कराया जाएगा। तहसील सभागार में चार बूथ बनाए गए हैं। वहीं बार कौंसिल की ओर से जारी किए गए सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) नंबर के बगैर मताधिकार से वंचित करने की चेतावनी दी गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आजीवन मतदाताओं को छोड़कर बाकी मतदाता मेजा तहसील क्षेत्र के ही होने चाहिए। अगर, किसी मतदाता का निवास स्थान बदल गया है तो वह आधार कार्ड भी साथ लेकर आएं। वरना मतदान से वंचित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार टेबल पर मतपत्र जारी करने की व्यवस्था की गई है। वहीं चार बूथ बनाए गए हैं। मतपेटिकाएं दो रखी गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत तिवारी, नरेंद्र त्रिपाठी, अनिल यादव और हरिशंकर मिश्र चुनाव मैदान में हैं। वहीं मंत्री पद के लिए मनोज कुमार शुक्ला और संजय कुमार मिश्र आमने-सामने हैं। वहीं, मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।