फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Election Commission changed the pricing policy of Booths

निर्वाचन आयोग ने फिर बदली बूथ निर्धारण की नीति

Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने बूथ निर्धारण की अपनी नीति फिर बदल दी है। अब पूर्व की भांति 1500 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर एक अतिरिक्त यानी सहायक बूथ की स्थापना की जाएगी। कुछ दिनों पहले ही आयोग ने निर्देश जारी किए थे कि ग्रामीण इलाकों में 1200 और शहरी क्षेत्र में 1400 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर अतिरिक्त सहायक बूथ बनाए जाएंगे लेकिन इससे चुनाव खर्च बढ़ रहा था, सो आयोग ने बूथ निर्धारण की पुरानी नीति पर ही काम करने का निर्णय लिया। पुरानी नीति के तहत इलाहाबाद के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4326 बूथ प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें 49 बूथ ऐसे हैं, जिनके भवन परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन


अगर नई नीति के तहत बूथों का निर्धारण होता तो बूथों की संख्या काफी बढ़ जाती। इससे अतिरिक्त फोर्स के साथ सहायक बूथों के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी अलग से करनी पड़तीं और इसमेें काफी खर्च होता जबकि पूर्व में बूथ निर्धारण के लिए जो नीति बनी थी, उसके आधार पर चुनावों का संचालन आसानी से हुआ और कोई दिक्कत नहीं आई। इन तमाम बिंदुओं की समीक्षा के बाद आयोग ने पुरानी नीति पर ही बूथा निर्धारण का निर्णय लिया। सोमवार को डीएम संजय कुमार ने कलक्ट्रेट के संगम सभागार में राजनैतिक दलों, सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक कर बूथों के संभाजन एवं समायोजन के बारे में बैठक की। इस दौरान राजनैतिक दलों को बूथों के निर्धारण की जानकारी दी गई ताकि वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें। आपत्ति के लिए अंतिम तिथि एक जुलाई 2016 निर्धारित की गई। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान बताया गया कि आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि बूथों का निर्धारण इस प्रकार हो कि वोटरों को वोट देने के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी न तय करनी पड़े और न ही नदी, नहर, बीहड़ आदि पार करना पड़े। बूथ अगर किसी निजी भवन में स्थित है तो उसे मतदान क्षेत्र में स्थित किसी राजकीय भवन में स्थानांतरित किया जाए और प्रथम, द्वितीय तल पर स्थित बूथ को भूतल पर स्थानांतरित किया जाए। बैठक के दौरान उन बूथों पर भी विचार किया गया, जहां वोटरों की संख्या 300 से कम है और ऐसे बूथों का मर्जर संभव है। बैठक में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल सरोज, एडीएम सिटी विपिन मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी केके बाजपेयी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत दिनेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभावार कहां कितने बूथ प्रस्तावित
विधानसभा - बूथों की संख्या
फाफामऊ - 354 
सोरांव - 368
फूलपुर - 384
प्रतापपुर - 358
हंडिया - 347
मेजा - 317
करछना - 330
शहर पश्चिम - 414
शहर उत्तर - 425
शहर दक्षिण - 366
बारा - 335
कोरांव - 328
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed