{"_id":"69f5143adfc8fdc29707be86","slug":"elderly-man-injured-in-a-fight-dies-during-treatment-village-tense-allahabad-news-c-417-1-sald1007-5867-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव
Sat, 02 May 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 02 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो बरौत रामलाल बिन्द(फाईल फोटो)।
हंडिया थाना क्षेत्र के तिलकपुर उपरदहां गांव में मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव है।
ऊपरदहां गांव निवासी लालजी बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 28 अप्रैल की रात आरोपी पड़ोसी रामनरेश बिंद, अलगू राम, कमलेश बिंद व रमेश कुमार ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीचबचाव में उनके चाचा रामलाल बिंद (63) पर हमला कर दिया गया। घायल रामलाल बिंद को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परने लगे। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। घंटों मशक्कत के बाद थाना प्रभारी अनूप सरोज के समझाने-बुझाने पर परिजन किसी तरह माने। हंडिया कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।