फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly assassination

तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोकने पर वृद्ध की हत्या 

Sat, 04 May 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Elderly assassination
धीरज उपाध्याय

जेठवारा इलाके में शादी कर दुल्हन लेकर घर लौटे युवक ने कुछ ही समय बाद तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोकने पर एक वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने पहुंची उसकी बहू को भी हत्यारोपी ने लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। तनाव की खबर मिलने पर सीओ सदर भारी फोर्स के साथ पहुंचीं। पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के संडवाखास  (लाल की सराय) निवासी धीरज उपाध्याय की गुरुवार को शादी थी। शुक्रवार की सुबह वह दुल्हन लेकर घर लौटा। कुछ देर रुकने के बाद बाइक लेकर गांव की ओर गुटखा लेने निकला। वह तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इस दौरान गांव के रामनरेश पटेल (68) का पौत्र धीरज की बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। रामनरेश ने इसका विरोध करते हुए बाइक धीमी रफ्तार में चलाने की बात कही। धीरज को रामनरेश की यह बात नागवार गुजरी। उसने गुस्से में लात-घूंसों से रामनरेश को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में लाठी से पीटने लगा। यह देख बहू सावित्री (32) पत्नी अनिल कुमार बचाने दौड़ी। धीरज ने उसे भी लाठी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। शोरशराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। अस्पताल ले जाने से पहले ही रामनरेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सावित्री को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। इस मामले में मृतक के पुत्र अमरनाथ पटेल ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के धीरज उपाध्याय, नीरज पुत्र दिनेश, दिनेश व दो अज्ञात लोगों ने उसके पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। धीरज ने उसकी भाभी सावित्री पर अश्लील फब्तियां कसीं। जिसका उसके पिता ने विरोध किया था। भाभी सावित्री व सरिता देवी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। एसओ जेठवारा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed