फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elahabadi will also now travel in the Mahamna Express

इलाहाबादी भी अब करेंगे महामना एक्सप्रेस में सफर

Thu, 21 Sep 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 21 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Elahabadi will also now travel in the Mahamna Express
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबादी भी अब देश की आधुनिक ट्रेन महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। देश की तीसरी एवं इलाहाबाद से गुजरने वाली पहली महामना एक्सप्रेस की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। इसका संचालन गुजरात के वडोदरा से वाराणसी के बीच होगा। सप्ताह में एक दिन चलने वाली महामना एक्सप्रेस का छिवकी स्टेशन पर रेलवे द्वारा ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान समय दो महामना एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली और भोपाल से खजुराहो के बीच चल रही हैं। महामना एक्सप्रेस के आधुनिक कोच ही इस ट्रेन का विशेष आकर्षण हैं। 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तीसरी महामना एक्सप्रेस को रिमोट कंट्रोल के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन वडोदरा से पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सफर वाया इलाहाबाद होकर पूरा करेगी। गाड़ी संख्या 20903/20904 महामना एक्सप्रेस वाराणसी से वडोदरा के बीच 1531 किलोमीटर की दूरी तय करने में यह ट्रेन तकरीबन 27 घंटे का वक्त लगाएगी। 18 कोच की इस ट्रेन में एक एसी फर्स्ट, दो सेकंड एसी, आठ स्लीपर, चार जनरल, एक पेंट्री कार एवं दो गार्ड रेक के कोच रहेंगे। इस ट्रेन में अभी एसी थ्री कोच नहीं लगाया जा रहा है। इसका ठहराव वडोदरा के बाद भरूच, सूरत, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर रहेगा। ट्रेन वडोदरा से बुधवार एवं वाराणसी से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन की खास बातें
0 नार्मल लाइट की जगह पूरी ट्रेन में एलईडी लाइट लगी हैं।
0 हर कोच में कूड़ेदान और अग्निशमन उपकरण लगे हैं।
0 अन्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा आकर्षक एवं आरामदायक सीट रहेंगी।
0 ट्रेन में जैविक शौचालय और आधुनिक वॉश बेसिन एवं शावर भी हैं।
0 हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट भी दिए गए हैं।
0 ट्रेन की पेंट्रीकार भी आधुनिक सुविधाओं वाली।
0 एसी टू कोच में फ्रंट टेबल के साथ बर्थ के बीच में भी टेबल की सुविधा।
0 एसी फर्स्ट की ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed