फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight elementary teacher sacked

आठ प्राथमिक शिक्षक बर्खास्त

Sun, 03 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 03 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिले के आठ प्राथमिक शिक्षकाें के फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा होने के बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से इनके खिलाफ एफआईआर भी लिखाई गई है।
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में शिक्षक बनाए गए चार शिक्षामित्रों ने फर्जी सर्टिफिकेट का सहारा लिया था। फर्जीवाड़ा करने वाली अभ्यर्थी प्राथमिक विद्यालय खमनिया-उरुवा की दुर्गावती देवी, गहरपुर-बहरिया की अर्चना गौतम, सरायरामदास-होलागढ़ की सुमन वर्मा और अतरसुइया-प्रतापपुर की मीना देवी हैं।
विज्ञापन


यूपी बोेर्ड की जांच में इनके सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय छतवा-उरुवा के विजय कुमार और हरिश्चंद्र, आराकला-सैदाबाद के सुभाष चंद्र तथा पिडौना-प्रतापपुर के लालजी ने टीईटी की फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी पाई थी। टीईटी में इनके कम अंक थे, लेकिन फर्जीवाड़ा करके उन्होंने नंबर बढ़ा लिए थे। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद बेसिक शिक्षाधिकारी ने इन सभी आठों अभ्यर्थियों को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed