फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eid now turn , were fast preparation

अब ईद की बारी, तेज हुईं तैयारी

Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Eid now turn , were fast preparation
ईद की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
माहे मुकद्दस रमजान के तीसरे ‘अशरा-ए- नजात’ में ईद की तैयारियां तेज हो गई है। जैसे-जैसे 29 वीं शब करीब आ रही है, फिजा में ईद की खुशियां घुलने लगी है। आखिरी जुमा आने के साथ मस्जिदों और घरों में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। रोजेदारों ने पहले अशरे में अल्लाह की रहमतों को तलब किया और रमजान के इकराम का पूरा ख्याल रखा। दूसरे अशरे में ज्यादा से ज्यादा नेकियां हासिल की। अब अशरा-ए-नजात ईद की खुशियां लेकर आया है, इसीलिए इस अशरे में इबादतगाहों में ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत की जा रही है।
विज्ञापन


शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी कहते हैं, अलविदा की नमाज रमजान के रुखसत का पैगाम है। माहे रमजान में की गई इबादत से खुश होकर अल्लाह ने ईद की खुशियां इनायत की हैं। 25वें और 29 रोजे को शबेकद्र की खास इबादत होगी।  शिया जामा मस्जिद, चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा कहते हैं, माहे रमजान के जितने भी दिन बकाया हैं, रोजेदार खुदा की बारगाह में कुरान पाक की तिलावत करें।
विज्ञापन


वहीं घरों में भी ईद की तैयारियों में महिलाएं जुट गई हैं। ड्राइंग रूम को नया लुक देने, स्पेशल डिशेज आदि के लिए पर्दे चादर, कपड़े आदि की खरीदारी की जा रही है। ईदी में तोहफे भी खरीदे गए हैं। बक्शी बाजार की रजिया अरशद कहती हैं, अल्लाह का करम है, जो हमें रमजान में इबादत के साथ ही खुशियां हासिल हुई हैं। ईद पर कई तरह की सेवइयां बनाई जाएंगी। नमकीन के साथ चाट, पकौड़ी भी बनेगी। छोटों को देने के लिए ईदी के पैकेट भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटीबी नगर की कहकशां अंजुम कहती हैं, ईद के मौके पर कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती। बच्चों से लेकर परिवार का हर शख्स खुश रहे। इसके लिए खास तैयारी की है।  करेली की शब्बो कलाम कहती हैं, साल के ग्यारह महीने हमें इस मौके का इंतजार रहता है। तैयारियां तकरीबन पूरी हैं लेकिन यह सिलसिला तो चांद रात तक चलेगा।

माहे मुकद्दस के पूरा होने में चंद रोज ही बाकी रह गए हैं। शुक्रवार को जामा मस्जिदों सहित शहर की तमाम मस्जिदों में अलविदा की खास नमाज होगी। इसके लिए चक स्थित शिया जामा मस्जिद और चौक स्थित जामा मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुटेंगे। नमाजियों की बड़ी तादाद को देखते हुए ही मस्जिद कमेटियों की ओर से दरी, शामियाना, माइक, पानी आदि का मुकम्मल इंतजाम किया गया है।


जिले भर के शिया समुदाय के लोग अलविदा की नमाज के लिए चक स्थित जामा मस्जिद में ही जुटेंगे। इमाम जुमा व जमात सैयद हसन रजा के मुताबिक बड़ी संख्या में जुटने वाले नमाजियों के लिए जामा मस्जिद के अतिरिक्त जीरो रोड बस अड्डे से लेकर पेट्रोल पंप तक भी दरी, शामियाना आदि का इंतजाम किया जाएगा। मस्जिद कमेटियों की ओर से साफ-सफाई और सुरक्षा का इंतजाम करने के लिए प्रशासन से अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed