फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education Service Selection Commission: Third date has also passed, no news of teacher recruitment

शिक्षा सेवा चयन आयोग : तीसरी तारीख भी बीती, शिक्षक भर्ती का अतापता नहीं

Wed, 20 Aug 2025 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Aug 2025 05:43 PM IST
सार

तीसरी तारीख भी बीत गई लेकिन अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का कोई अतापता नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक तीन बार सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) से रिक्त पदों का ब्योरा मांग चुके हैं लेकिन कई जिलों ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई।

विज्ञापन
Education Service Selection Commission: Third date has also passed, no news of teacher recruitment
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

तीसरी तारीख भी बीत गई लेकिन अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का कोई अतापता नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक तीन बार सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) से रिक्त पदों का ब्योरा मांग चुके हैं लेकिन कई जिलों ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई। वहीं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग नई भर्ती शुरू करने के लिए रिक्त पदों का विवरण मिलने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के तकरीबन 30 हजार पद खाली पड़े हैं लेकिन यह संख्या अभी फाइनल नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षकाें से पदों का विवरण मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रिक्त पदों की वास्तविक संख्या कितनी है।
विज्ञापन


इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव तीन बार सभी डीआईओएएस से विवरण मांग चुके हैं। पहले उन्होंने पांच अगस्त तक विवरण मांगा था। इसके बाद सात अगस्त को हुई ऑनलाइन बैठक में रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया लेकिन केवल छह जिलों से ही सूचना उपलब्ध कराई जा सकी।तीसरी बार 14 अगस्त तक विवरण मांगा गया। निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि अब भी ज्यादातर जिलाें ने रिक्त पदों की सूचना उपलब्ध नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधियाचन का प्रारूप तैयार न होने से भी फंसी भर्ती

अगर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय रिक्त पदों का विवरण इकट्ठा कर लेता है तो भी नई भर्ती के लिए ई-अधियाचन नहीं भेज सकेगा क्योंकि ई-अधियाचन भेजने का प्रारूप भी अब तक अधूरा है। प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी एनआईसी को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सूत्रों का कहना है कि प्रारूप अभी तैयार नहीं किया जा सका है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जब तक निर्धारित प्रारूप में रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक आयोग नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर सकता।

प्रोफेसर व निरीक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू अब दाे व तीन को

आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रोफेसर रचना शरीर, प्रोफेसर कौमार भृत्य और राजकीय कार्यालय निरीक्षणालय प्रयागराज के तहत निरीक्षक के दो पदों पर सीधी भर्ती के लिए 20 अगस्त को प्रस्तावित इंटरव्यू उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। आयोग के उपसचिव डीपी पाल के अनुसार प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू अब दो व तीन सितंबर को होगा। आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार निरीक्षक पद के लिए इंटरव्यू तीन सितंबर को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed