{"_id":"0ecfbd4ef7ae172fac70bae042471832","slug":"education-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि छात्रसंघ तिथि के लिए वीसी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि छात्रसंघ तिथि के लिए वीसी का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की लेटलतीफी की वजह से परिसर में एक बार फिर आंदोलन शुरू हो गया है। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को कुलपति का घेराव किया। छात्राें का कहना था कि लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुसार सत्र शुरू होने के आठ सप्ताह के भीतर चुनाव हो जाना चाहिए, लेकिन इविवि प्रशासन ने अभी चुनाव अधिकारी के नाम की भी घोषणा नहीं की है।
लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुसार विश्वविद्यालय में सितंबर के प्रथम पखवाड़ा तक चुनाव हो जाना चाहिए। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं को चुनाव के लिए पिछले वर्षों में भी आंदोलन करना पड़ा था। छात्र नेताओं ने कुलपति को कई दिनों तक बंधक भी बनाए रखा था। इसके बावजूद तीन वर्ष में चुनाव नवंबर में हुए। इसकी वजह से चुनाव से पहले परिसर में अराजकता तथा शोरशराबे का माहौल रहा। इस साल भी उसकी पुनरावृत्ति हो रही है। छात्रों ने सोमवार को कुलपति का घेराव किया। मांग के समर्थन में परिसर में जुलूस भी निकाला। तिथि घोषित न करने पर उन्होंने तेज आंदोलन की चेतावनी दी। इसके विपरीत विश्वविद्यालय में चुनाव को लेकर कोई तैयारी नहीं है। ऐसे में इस सत्र में भी छात्रसंघ चुनाव के लिए बड़े आंदोलन की आशंका बन गई है। घेराव करने वालों में रजनीश सिंह, फैजल, अनुभव, हिमांशु पांडेय, जाकिर हुसैन आदि शामिल रहे।