{"_id":"c274d5eab8f9be9ff09169b98e8f0b27","slug":"education-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग में गड़बड़ी, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का चयन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग में गड़बड़ी, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का चयन निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों (जीजीआईसी) में शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग एवं मेरिट तैयार करने में गड़बड़ी पाए जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा इलाहाबाद ने मंडल की एलटी ग्रेड चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। अब इलाहाबाद मंडल में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया दोबारा होगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने काउंसलिंग की गड़बड़ी की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई है।
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के बाद मेरिट तैयार करने में गड़बड़ी की शिकायत के बाद दोबारा जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह ने एलटी ग्रेड शिक्षक की पूर्व में हुई चयन प्रक्रिया निरस्त करके दोबारा काउंसलिंग कराने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अब नए सिरे से मेरिट तैयार कराई जाएगी। इसके बाद ही काउंसलिंग की तिथि घोषित होगी। सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र जारी करने की तैयारी के बीच चयन प्रक्रिया निरस्त किया जाना, पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों के लिए झटका है।