फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education News: GIC gets 695 teachers of LT grade Hindi

Education News: जीआईसी को मिले एलटी ग्रेड हिंदी के 695 शिक्षक

Mon, 28 Sep 2020 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Education News: GIC gets 695 teachers of LT grade Hindi
teacher - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) को हिंदी विषय में 695 शिक्षक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को एलटी ग्रेड हिंदी पुरुष शाखा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। हालांकि, आयोग ने अभी महिला शाखा का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। महिला शाखा में 737 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड हिंदी के 1433 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। हिंदी विषय में पुरुष शाखा के 696 और महिला शाखा के 737 पद हैं। इनमें 348 पद अनारक्षित, 188 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 147 पद अनुसूचित जाति और 13 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। पुरुष शाखा के 696 पदों के मुकाबले 695 पदों पर अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग की एक रिक्ति उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रखते हुए रोकी गई है। परीक्षा परिणाम आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पद उपलब्ध है।
विज्ञापन


अगले चरण में चयनित अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके लिए आयोग अलग से तिथि घोषित करेगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन को नियुक्ति की संस्तुति भेजी जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे संघर्ष के बाद मिली नौकरी

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने 13 विषयों का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया था लेकिन हिंदी और सामाजिक विज्ञान का परिणाम पेपर लीक मामले में फंसा हुआ था। एसटीएफ की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद आयोग ने इन दोनों विषयों का रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया। अभ्यर्थियाें को अब हिंदी महिला शाखा और सामाजिक विज्ञान पुरुष एवं महिला शाखा के रिजल्ट का इंतजार है। हाईकोर्ट ने ये सभी परिणाम चार हफ्तों के भीतर जारी करने के आदेश दिए हैं। सामाजिक विज्ञान में शिक्षकों के 1854 पदों पर भर्ती होनी है।

रिजल्ट के लिए आयोग पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

एलटी ग्रेड हिंदी और समाजिक विज्ञान विषय का पूरा परिणाम एक साथ जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। आयोग अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा कि 18 सितंबर को आयोग ने रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया था, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी रिजल्ट अटका हुआ है। अभ्यर्थियों ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट शीघ्र जारी करने की मांग की। इस दौरान विक्की खान, अनिल उपाध्याय, पंकज कुमार, धीरेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed