फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education Expo today , away from the career doubts

एजुकेशन एक्सपो आज से, दूर करें कॅरिअर की शंकाएं

Sat, 27 Jun 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अभी हाल में ही बारहवीं पास करने के बाद छात्र-छात्राओं के मन में अच्छे कॅरिअर के चुनाव के लिए ढेरों शंकाएं हैं। कोई इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र को अपनाता है तो कोई लॉ के  क्षेत्र में कैरिअर बनाने की उधेड़बुन में जुटा है। कई अन्य कोर्सेज हैं जो अच्छे कॅरिअर के साथ विद्यार्थियाें को लुभा रहे हैं। इन ढेरों विकल्प के बीच विद्यार्थियों के लिए किसी एक का चुनाव बड़ी चुनौती है। बारहवीं के बाद युवा इस सोच में रहता है कि जो विकल्प चुन रहा है, उसके लिए वह क्षेत्र कैसा होगा। संबंधित कोर्स के लिए वह कौन सा चुने, यह भी गंभीर मंथन का विषय होता है।
विज्ञापन


अच्छे कॅरिअर के चुनाव की राह पर खड़े युवाओं के ढेरों सवालों का जवाब लेकर आया है ‘अमर उजाला’ का एजुकेशन एक्सपो ‘लक्ष्य 2015’। 12वीं के बाद अगर आप भी ऐसे सवालों से जूझ रहे हैं तो अमर उजाला का युवाओं को मार्गदर्शन देने का यह कार्यक्रम आपके सवालों का समाधान कर सकता है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती बतौर मुख्य अतिथि बतौर रहेंगे। वह विद्यार्थियों को संबोधित करने के अलावा उन्हें सवालों के जवाब भी देंगे। 27 से 29 जून के बीच होटल कान्हा श्याम में शुरू हो रहे तीन दिवसीय एक्सपो में इंजीनियरिंग, मेडिकल, फैशन डिजाइनिंग, एनीमेशन सहित अन्य कोर्स कराने वाले देश भर के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान कॅरिअर काउंसलर शिक्षा जगत एवं इंडस्ट्री के विशेषज्ञ सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं को जानकारी देने के साथ उनके सवालों का जवाब देंगे। छात्र-छात्राओं को बेहतर कॅरिअर की जानकारी देने वाला लक्ष्य एक्सपो 11 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। लक्ष्य के पहले दिन 27 जून को दिल्ली के प्रख्यात कॅरिअर काउंसलर जतिन चावला छात्र-छात्राओं के सवालों जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ का एजुकेशन एक्सपो ‘लक्ष्य 2015’ में 2014-15 में 10वीं और 12वीं परीक्षा किसी भी बोर्ड से 75 फीसदी से अधिक अंकों से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को अपने अंकपत्र की छाया प्रति के साथ आना होगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जीएलए के अलावा आईटीएम विवि और बिरला सन लाइफ म्युचुअल फंड हैं। इस मौके पर लकी ड्रा के माध्यम से मोबाइल, टैबलेट, टीशर्ट, घड़ी आदि उपहार जीतने का मौका मिलेगा। छात्र-छात्राएं अपना नाम, पता, कक्षा लिखकर मोबाइल नंबर 9335148016, 9918700247, 8954886282 पर एसएमएस कर या एक्सपो में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

एक्सपो के दौरान तीनों दिन प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान का उजाला फैलाने वाले गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा। एक्सपो में होने वाले गुरु प्रणाम नामक इस इवेंट में शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्य कालीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी, विधि विभाग के प्रोफेसर आरके चौबे, सीएमपी डिग्री कालेज के समाजशास्त्र विभाग की हेड डॉ.हेमलता श्रीवास्तव, राजकीय डिग्री कालेज सैदाबाद के जंतु विभाग के डॉ.एके वर्मा को मुख्य अतिथि प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती सम्मानित करेंगे।


इंवर्टीज यूनिवर्सिटी बरेली, आर्य ग्रुप ऑफ कालेज जयपुर, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर, शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद, एबीईएसआईटी गाजियाबाद, बीएफआईटी देहरादून, शिवालिक कालेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून, नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, पंजाब नेशनल बैंक, आरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न टेकभनोलॉजी लखनऊ, अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगरा, एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस वाराणसी, बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद, एक्सिस कालेजेज कानपुर, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद,  गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed