यूपी : मनी लॉन्ड्रिंग केस में माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने कई घंटे तक की पूछताछ
कस्टडी रिमांड में माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी के अधिकारियों ने मनी लॉंड्रिंग के मामले में शुक्रवार को कई घंटे तक पूछताछ की। माफिया अधिकारियों के किसी भी सवाल को सीधे जवाब देने से बचता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्टडी रिमांड में माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी के अधिकारियों ने मनी लॉंड्रिंग के मामले में शुक्रवार को कई घंटे तक पूछताछ की। माफिया अधिकारियों के किसी भी सवाल को सीधे जवाब देने से बचता रहा। सूत्रों की मानें तो उसका एक ही जवाब है कि वह कई सालों से जेल में बंद है उसे कोई जानकारी नहीं है।
उसके बेटे अब्बास अंसारी और साल शरजील से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर अधिकारियों ने मुख्तार से भी सवाल दागे लेकिन वह सवालों का जवाब देने से बचता रहा। गाजीपुर, जालौन सहित अन्य स्थानों पर मिली संपत्तियों के बारे में उससे पूछताछ की गई। विकास कंस्ट्रक्शन से जड़े सवाल भी उठाए गए। शुक्रवार को भोर से ही पूछताछ शुरू हो गई जो दोपहर करीब 12 बजे तक चली। शाम को भी उससे सवाल किए गए। सूत्रों की मानें तो माफिया ने किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।