फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ED asked Mukhtar: where is Afsha Ansari, mafia said - I do not know

ईडी मुख्तार से पूछा : कहां है अफ्शा अंसारी, माफिया बोला- मैं नहीं जानता

Fri, 16 Dec 2022 05:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 05:23 AM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी के बारे में पूछताछ की। बृहस्पतिवार को उससे पूछा गया कि अफ्शा अंसारी कहां है, कितने दिन पहले अफ्शा से बात हुई।

विज्ञापन
ED asked Mukhtar: where is Afsha Ansari, mafia said - I do not know
Prayagraj News : इलाहाबाद जिला न्यायालय में पेशी पर लगाया गया माफिया मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी के बारे में पूछताछ की। बृहस्पतिवार को उससे पूछा गया कि अफ्शा अंसारी कहां है, कितने दिन पहले अफ्शा से बात हुई। इन सारे सवालों के जवाब में मुख्तार ने कहा कि वह नहीं जानता। विकास कंस्ट्रक्शन में लेन-देन से लेकर बेनामी संपत्तियों के बारे में भी मुख्तार से पूछताछ होती रही। 

विज्ञापन



ईडी ने अक्तूबर में जालौन व गाजीपुर स्थित करोड़ों की सात संपत्तियों को अटैच किया था। इनमें से कुछ संपत्तियां मुख्तार की पत्नी के नाम पर भी थीं। इन्हीं सब संपत्तियों के बारे में मुख्तार से पूछा गया। विकास कंस्ट्रक्शन में मुख्तार की पत्नी, ससुराल वाले तथा करीबियों को हुए करोड़ों के ट्रांजैक्शन के बारे में भी पूछा गया। ईडी के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में मुख्तार से सुबह से ही पूछताछ शुरू हो गई थी। ईडी ने पहले से ही मुख्तार के लिए सवालों की सूची तैयार कर रखी थी। मुख्तार से अब्बास अंसारी और शरजील रजा उर्फ आतिफ से मिली जानकारियों के आधार पर सवाल पूछे गए। 

विज्ञापन

ED asked Mukhtar: where is Afsha Ansari, mafia said - I do not know
Prayagraj News : इलाहाबाद जिला न्यायालय में पेशी पर लगाया गया माफिया मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल के कई जिलों में मुख्तार के करीबियों में अरबों की संपत्ति खड़ी की है। माना जा रहा है कि सारी संपत्तियां कहीं न कहीं मुख्तार की ही हैं। ईडी ने मुख्तार से खातों में करोड़ों की संपत्तियों के लेन-देन के बारे में भी सवाल किए। इसके अलावा हवाला से जुड़े कुछ मामलों में पूछताछ हुई। पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। अफ्शा से जुड़े हर सवाल के जवाब में मुख्तार ने कहा कि वह कुछ भी नहीं जानता। ईडी ने मुख्तार के बयान की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई है। 

ED asked Mukhtar: where is Afsha Ansari, mafia said - I do not know
कोर्ट में पेशी के लाया जाता मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

विदेश यात्रा के बारे में सवाल 
ईडी ने मुख्तार की अब तक की सभी विदेश यात्राओं के बारे में पूछताछ की। वह विदेश में क्या करने गया था, किससे मिला, क्या वहां लेन देन किया, इन सब बातों के बारे में ईडी ने मुख्तार से सवाल किए। 


पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग, अधिकांश बातों का जवाब न में दिया
मुख्तार अंसारी ने बृहस्पतिवार को ईडी की पूछताछ में कोई सहयोग नहीं दिया। अधिकांश बातों का जवाब उसने न में दिया। तमाम प्रश्नों पर उसने कहा कि वह काफी समय से जेल में है। बाहर क्या हो रहा है, वह कुछ नहीं जानता। अफ्शा से जुड़े सवालों पर उसने मुस्कुराकर कहा कि वह कैसे बता सकता है कि वो कहां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed