{"_id":"58d17ca34f1c1ba06e1a12fb","slug":"ecc-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसी में शहीद हॉल पर सहमति, आज से चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसी में शहीद हॉल पर सहमति, आज से चलेंगी कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसीसी (यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज) में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर छात्रों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच हुई तनातनी मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच हुई शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। सहमति बनी कि महाविद्यालय परिसर में शहीद हॉल का निर्माण कराया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने वादा किया कि 16 मार्च को हुए आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बदले छात्रों आश्वस्त किया कि बुधवार से महाविद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं चलने दी जाएंगी और छात्र कोई बाधा नहीं पहुंचाएंगे।
छात्रों एवं प्रचार्य एम. मैसी के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि बीएड में जैसा नया हॉल बनाया गया है, उसी तरह का शहीद हॉल बनाया जाएगा। प्राचार्य 23 मार्च को इसका शिलान्यास करेेंगे। नए हॉल में शहीदों के छायाचित्र लगाए जाएंगे और उनके बारे में पुस्तकों, पोस्टरों एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से छात्रों को शिक्षित करने की सुविधा होगी। यह भी तय हुआ कि 22 मार्च से नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी और 27 मार्च से आंतरिक परीक्षाएं शुरू होंगी। समयाभाव के कारण आंतरिक परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
इंप्रूवमेंट का प्रावधान सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम में कैरी ओवर पेपर के रूप में पहले से ही है लेकिन तृतीय वर्ष के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इंप्रूवमेंट परीक्षा छठवें सेमेस्टर के परिणाम की घोषणा एक माह के भीतर कराई जाएगी। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि 16 मार्च को हुए आंदोलन में शामिल छात्रों पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होगी और 22 मार्च के बाद किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को क्षमा नहीं किया जाएगा।