फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   earthquake in allahabad

भूकंप से मची भगदड़ में फर्श पर गिरी महिला, मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
earthquake in allahabad
सरायइनायत के पतूहा गांव में शनिवार को भूकंप के झटके आने के बाद मची भगदड़ में 65 साल की बुजुर्ग महिला साबिरा बीबी की मौत हो गई। उनके परिजनों का दावा है कि शनिवार को आए भूकंप के पहले झटके से मची भगदड़ के दौरान भागते वक्त घर की फर्श पर गिर जाने से साबिरा की मौत हो गई। गांव वाले भी मौत की यही वजह बता रहे हैं जबकि प्रशासन का दावा है कि मौत भूकंप आने से कुछ देर पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन



हंडिया तहसील में सरायइनायत के पतूहा गांव के जलालुद्दीन की पत्नी साबिरा बीबी भूकंप के झटके महसूस होने के बाद परिवारवालों के साथ बाहर भागी। घर  के लोग तो भागकर बाहर निकल गए लेकिन साबित फर्श पर ही गिर पड़ीं। परिवारीजनों के मुताबिक पक्की फर्श पर गिरने से उनके सिर में चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य साबिरा को लेने घर वापस पहुंचे तो देखा कि फर्श पर उनका शव पड़ा है। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। भूकंप की वजह से महिला की मौत की सूचना पाकर 24 घंटे बाद रव्रिवार सुबह हंडिया तहसील प्रशासन की तरफ से लेखपाल जटाशंकर शर्मा को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने घटना की जानकारी तहसीलदार एके श्रीवास्तव को दी।
विज्ञापन



डीएम ने भी हंडिया के एसडीएम से पूरी रिपोर्ट ली। डीएम भवनाथ सिंह का दावा है कि महिला की मौत भूकंप के झटके आने से पहले हो चुकी थी। भूकंप से मौत की बात गलत है। वहीं, भूकंप के झटके से बाई का बाग के गोविंद शरण के मकान की दीवार गिर गई। वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। कटरा के रहने वाले कलेक्ट्रेट में तैनात वीआईपी सहायक रमेश मिश्र के घर की छत में दरार आ गई। मलखानपुर, लीलापुर के रामलखन यादव भी भूकंप का झटका लगने के बाद घर से बाहर भागते वक्त चुटहिल हो गए। उन्होंने कंट्रोल रूम में भी यह सूचना दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed