{"_id":"1721ddaea40bb1707dbdc3c7522589d3","slug":"earthquake-in-allahabad-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में दहशत, खाली हुआ कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में दहशत, खाली हुआ कंट्रोल रूम
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप आने के बाद रविवार को फिर से पुलिस लाइन में दहशत फैल गई। माडर्न कंट्रोल रूम खाली हो गया तो पुलिस लाइन के सारे फ्लैट से लोग बाहर आ गए। ऐसा ही नजारा खुल्दाबाद थाना परिसर स्थित पुलिस कालोनी में भी देखने को मिला। लोग दोपहर में घरों से बाहर निकल आए लेकिन उनकी दोबारा भीतर जाने की हिम्मत तक नहीं हुई।
माडर्न कंट्रोल रूम में काम करीब एक घंटे तक ठप रहा। दोपहर 12.40 बजे के आसपास जब भूकंप का झटका कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों ने महसूस किया, वह चौथी मंजिल से भागते हुए नीचे आ गए। इस बार लोग लिफ्ट पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सभी सीढ़ियों से ही नीचे उतरे। एसएसपी वीपी श्रीवास्तव ने भी वायरलेस पर निर्देश दिया कि पुलिस कर्मी अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखें। सभी को घरों से बाहर निकाल लें। पुलिस लाइन में अधिकांश लोग शाम तक घरों के बाहर ही रहे।