फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   earthquake in allahabad

अपार्टमेंट में फिर मची भगदड़

Sun, 26 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
earthquake in allahabad
कुर्सी, पलंग हिले और रोती, चिल्लाती महिलाएं, बच्चे बाहर निकलकर बेतहाशा सीढ़ियों की ओर भागे। लगातार दूसरे दिन आए भूकंप के झटकों के कारण ज्यादातर बहुमंजिला अपार्टमेंट का यह नजारा रहा। रविवार को फिर से आए कुछ सेकेंड के झटकों ने बहुमंजिला इमारतों के फ्लैटों में रह रहे लोगों को अंदर तक हिला दिया है। उनमें डर इस कदर बैठ गया है कि फ्लैटों में वापस जाने से घबरा रहे हैं। अपार्टमेंट से दूर खुले में पहुंचने के बाद काफी लोग करीब दो-तीन घंटे तक वापस फ्लैट में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


शनिवार के बाद रविवार को दिन में करीब पौने बारह बजे जैसे ही भूकंप के झटके लगे, अपार्टमेंटों में रहने वालों में अफरातफरी मच गई। मजह कुछ सेकेंड के झटकों के बीच सिविल लाइंस, अशोक नगर, राजापुर, लूकरगंज, सुलेम सराय, कीडगंज नई बस्ती, कटरा, ममफोर्डगंज, अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग आदि में निजी बहुमंजिला अपार्टमेंट के साथ एडीए की स्टेनली रोड आवास योजना, जूही कॉलोनी, मीरापुर आवास योजना, परिवर्तन अपार्टमेंट, अग्निपथ, चौफटका स्थित अंबेडकर आवास योजना के फ्लैटों में, जो जिस हाल में था, वैसे ही सीढ़ियों की ओर भागा। रविवार को होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही थे। अपार्टमेंट में चौथे, पांचवें और उससे ऊपर के तलों के फ्लैटों में रहने वालों में दहशत ज्यादा रही।
विज्ञापन


सिर पर बड़ा खतरा मंडराता देख महिलाएं-बच्चे रोते, चिल्लाते बाहर की ओर भागे। पुरुषों के साथ बुजुर्ग भी गिरते-पड़ते अपार्टमेंटों से बाहर निकले। इस आपाधापी में कई लोग गिरकर चुटहिल भी हुए। दिन में करीब तीन बजे तक लोग वापस फ्लैटों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। छोटे-छोटे बच्चों के साथ लोग अपार्टमेंट से दूर खुले में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed