{"_id":"60f5abd51c2ef830dd26b83d","slug":"e-rickshaw-driver-commits-suicide-by-sprinkling-kerosene-on-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर किया आत्मदाह
Mon, 19 Jul 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:14 PM IST
सार
- पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन
आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र थाना के डेज मेडिकल चौराहे के पास रविवार देर शाम पत्नी से विवाद के बाद एक अधेड़ ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नैनी कोतवाली देवरख गांव निवासी रविशंकर यादव उर्फ सुग्गा ई रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। गांव में उसकी कुछ जमीन थी। उसने दो बिस्वा अपने पट्टीदारों को बेच दी थी। आरोप है कि बाद में पट्टीदारों ने उसकी एक बिस्वा जमीन हड़प ली थी। इसी कारण उसका लंबे समय से पट्टीदारों से विवाद चला आ रहा है। उधर उसकी गीता भी रविशंकर से नाखुश होकर कुछ समय पहले डेज मेडिकल के पास कमरा किराये पर लेकर अलग रहने लगी थी। वह इस बात से नाराज थी कि रविशंकर ने बिना उससे पूछे जमीन बेच दी।
रविवार को रविशंकर कहीं से नशा करके पत्नी गीता के पास पहुंचा। वहां दोनों में फिर झगड़ा हो गया। इसी के बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जब वह बुरी तरह से जलने लगा तो वह बाहर भागा। आसपास के लोगों ने किसी तरह प्रयास कर आग बुझाया और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र अनुपम शर्मा ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद रविशंकर ने आत्महत्या की है। पूछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि देर शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इस घटना को लेकर एक चर्चा और है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने रविशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से वह परेशान था। संवाद