फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dusty storm, no electricity, no water

धूल भरी आंधी से उड़ी बिजली, नहीं मिला पानी

Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
Dusty storm
Dusty storm Updated Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dusty storm, no electricity, no water
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मौसमी उठापटक से सोमवार देर रात धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। आंधी से बिजली के तार टूटे तो रात में लगभग आधे शहर में घंटों बिजली ठप रही। कई इलाकों में सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। शहर के मोहल्लों में शादी के पंडाल और टिन शेड उड़ गए। मेजा के विसहिजन कला गांव में एक पशुशाला की दीवार ढह गई। सड़कों पर पेड़ों की टूटी टहनियां और सूखे पत्ते बिखरे रहे। आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी से जानमाल का बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लोग इसके प्रभाव से मंगलवार को दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन


 शहर के सिविल लाइंस, ममफोर्डगंज, लूकरगंज, मीरापुर, बेली, अल्लापुर, दारागंज, कीडगंज, चौक, कटरा, मालवीय नगर, बैरहना, जार्जटाउन, कर्नलगंज, सदियापुर, करेलाबाग, शिवकुटी समेत अन्य मोहल्लों में बिजली का संकट दिन भर बना रहा। कहीं तार टूटे तो क हीं जंफर उड़ गए। वहीं घंटों बिजली गुल रहने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। आंधी के बाद जहां बिजली आई वहां लुकाछिपी का खेल खेलती रही।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से घनी आबादी वाले क्षेत्रों के साथ कई मोहल्लों में नलकूप नहीं चल सके। इस कारण पेयजल के लिए लोग परेशान रहे। अल्लापुर, शिवकुटी, मीरापुर, करेली, मेंहदौरी, रसूलाबाद जैसे कई आबादी वाले क्षेत्रों और कई कॉलोनियों में नलकूप नहीं चलने से पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। जलकल विभाग ने ज्यादा परेशानी वाले कुछ मोहल्लों में टैंकर भेजे लेकिन उससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं अस्पतालों में बिजली गुल रहने से मरीज और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसआरए, चिल्ड्रेन, बेली, कॉल्विन अस्पतालों में भी बिजली ने परेशान किया। नैनी, झूंसी व फाफामऊ इलाके में भी बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। गंगापार और यमुनापार इलाके में बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed