फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   During team Katra Ram was coined in the corners

दल के दौरान कटरा के  कोने-कोने में गूंजा राम

Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
 During team Katra Ram was coined in the corners
allahabad
 इलाहाबाद। रविवार को कटरा का राम दल हाथी, घोड़े, पताका, बैंडबाजा और आकर्षक चौकियों की चकाचौंध के बीच राजसी ठाट से निकला। भाइयों समेत भगवान श्रीराम के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ी। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से कर्नलगंज स्थित भारद्वाज आश्रम से आरंभ रामदल की अगुवाई रामभक्त हनुमान ने की। सबसे पीछे  हाथी पर चांदी के हौदे पर भगवान राम भाइयों समेत विराजमान थे।
विज्ञापन

 दल कटरा पानी टंकी, नया कटरा, जगराम चौराहा, कचहरी रोड होते हुए पुन: कटरा चौराहा होकर मनमोहन पार्क से रामवाटिका पहुंचकर पूरा हुआ। पूरे रास्ते जगह-जगह आरती पूजा हुई।  सड़क के दोनों किनारे लगी खाने-पीने, गुब्बारे, खिलौनों की दुकानों पर लोग जुटे। दल में  विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, अश्विनी केसरवानी, गोपाल बाबू जायसवाल, मोहन लाल अग्रवाल, शंकरलाल चौरसिया, मयंक अग्रवाल, सुधीर कुमार गुप्ता, राकेश चौरसिया, विनोद, महेश चंद्रगुप्ता, सुजीत तिवारी, दिलीप चौरसिया आदि शामिल थे। आरंभ में मंडलायुक्त राजन शुक्ला सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने आरती उतारी। मेला क्षेत्र में देर रात तक चहलपहल रही।
विज्ञापन


पजावा का रामदल आज
पजावा रामलीला कमेटी की ओर से रामदल नवरात्र की नवमी सोमवार को पत्थर के शिवाला से निकलेगा। मीडिया प्रभारी श्यामजी अग्रवाल के मुताबिक पजावा रामलीला मैदान अतरसुइया पर मेघनाद वध के बाद भगवान राम की सवारी कल्याणी देवी मंदिर दर्शन के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed