शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई। इसी के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत पंडालों में सजी झांकियों के पट खोल दिए गए। देर रात तक मां दुर्गा के नयनाभिराम स्वरूपों की झलक पाने की होड़ मची रही। बंशी भवन में प्रयाग आदिशक्ति पूजा कमेटी की ओर से पुष्पांजलि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उमड़े। लूकरगंज बारवारी की ओर से रात आठ बजे ढाक-नगाड़ों की गूंज के साथ देवी का बोधन मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
न्यू कटरा सुभाष नगर में 70 फीट ऊंचे पंडाल में महिषासुरमर्दिनी की प्रतिमा की प्रतिष्ठापना की गई। इसी तरह कालिंदीपुरम बारवारी के राम मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में मां की झांकी के दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। प्रीतमनगर, दरभंगा कॉलोनी, बाई का बाग, शास्त्रीनगर, शाहगंज और जीटीबी नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया।
2 of 14
नेतानगर कीडगंज में कोलकत्ता के इस्कॉन मंदिर की थीम पर बने पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का दरबार
- फोटो : अमर उजाला।
ढाक-नगाड़ों की गूंज के साथ महिषासुर मर्दिनी की नयनाभिराम प्रतिमाएं शुक्रवार को पंडालों में विराजमान हो गईं। मां के आगमन के साथ ही पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया। पंडालों में विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर मां भवानी का आह्वान किया गया। पंडालों के पट खुलने के साथ ही पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। यहां रंग बिरंगे फूलों और झालरों से सजावट की गई है।
इस बार के दुर्गा पूजा महोत्सव में अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर भी होगा और चंद्रयान-3 भी। कहीं केदारनाथ तो कहीं जगन्नाथपुरी के बीच आदि शक्ति स्वरूपा के दर्शन हो रहे हैं। षष्ठी तिथि को शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत सजे पंडालों में महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमाओं का आगमन हो गया।
3 of 14
दारागंज सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित हुई प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला।
टैगोर टाउन बारवारी में मां के आगमन पर उत्सव सरीखा माहौल रहा। यहां कमेटी के अध्यक्ष पुलक गांगुली, अर्जुन चौधरी के निर्देशन में आनंद मेले में सैकड़ों महिलाओं ने व्यंजनों को सजाया। इसी तरह बंशी भवन में प्रयाग आदिशक्ति कमेटी की ओर से आगोमनी उत्सव को यादगार बनाने की कोशिश की गई।
कालिंदीपुरम सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से बनाए गए राम मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में भी मां का आगमन हुआ। शास्त्रीनगर बारवारी और प्रीतमनगर बारवारी के चंद्रयान-3 की थीम वाले भव्य पंडालों में भी महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमाएं विराजित हो गईं।
4 of 14
कटघर में रामेश्वरम् मंदिर की थीम पर आधारित पूजा पंडाल में मां की प्रतिमा संग सेल्फी लेतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला।
कर्नलगंज: बारवारी कमेटी सोसाइटी ने मूर्ति को इकोफ्रेंडली (पर्यावरण अनुकूल) बनाया है। मूर्ति को कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया है। यह दुर्गा पूजा पंडाल का 171वां वर्ष है। कमेटी के कोषाध्यक्ष देवराज चटर्जी, अध्यक्ष शुशांतो भट्टाचार्य और सचिव आलोक राय हैं।
5 of 14
मीरापुर बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी की और से शिवलोक थीम पर बनाया गया दुर्गा पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला।
अल्लापुर: रामानंद नगर बीएचएस दुर्गा पूजा कमेटी ने दक्षिण भारत की पल्लव महल थीम पर मूर्ति को तैयार किया है, पंडाल का 18वां वर्ष है। कोलकाता के 15 कारीगरों ने मूर्ति को तैयार किया है। संयोजक अनुराग त्रिपाठी सोनी, अध्यक्ष भानु सिंह सिंगौर व महिला अध्यक्ष अनुराधा त्रिपाठी हैं।