{"_id":"6403f8a1e6b5d41d200d89d3","slug":"dumper-dragged-the-young-man-for-three-hundred-meters-after-hitting-him-in-prayagraj-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: टक्कर मारने के बाद तीन सौ मीटर तक युवक को घसीटता रहा डंपर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: टक्कर मारने के बाद तीन सौ मीटर तक युवक को घसीटता रहा डंपर, दर्दनाक मौत
Sun, 05 Mar 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:36 AM IST
सार
प्रयागराज में मिर्जापुर राजमार्ग पर सरगम तिराहे के पास डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। डंपर टक्कर मारने के बाद तीन सौ मीटर तक युवक को घसीटता रहा। क्रेन से डंपर हटाकर पुलिस ने शव बाहर निकाला
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के नैनी थाना इलाके के मिर्जापुर राजमार्ग स्थित सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में चालक डंपर में फंसे बाइक और युवक को तीन सौ मीटर तक घसीटता ले गया।
दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे बाद क्रेन से डंपर हटाकर शव को बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे बाइक सवार एडीए रोड से होकर मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचा था कि तभी शहर से मिर्जापुर की ओर आ ररे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक व युवक दोनों डंपर के नीचे आ गए। चालक भागने के चक्कर में बाइक व युवक को तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए चला गया। इसके बाद चालक व खलासी चलती गाड़ी से कूदकर भाग गय। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक व बाइक सवार डंपर की नीचे पहिये के बीच में फंस गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद क्रेन की मदद से डंपर को हटाकर बाइक व शव को बाहर निकाला। शव को देखकर कुछ लोगों ने बताया कि मृतक जेल रोड का रहने वाला है राकेश चौरसिया है।