{"_id":"614f81b68ebc3e372c06fe9a","slug":"due-to-the-negligence-of-the-doctor-the-girl-died-meerganj-news-bly460777070","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार स्मैक तस्कर रिफाकत की मार्केट पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार स्मैक तस्कर रिफाकत की मार्केट पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अतिक्रमण ढहाती जेसीबी।
नगर पंचायत की जमीन कब्जा करके बनाई जा रही थीं दस दुकानें
विज्ञापन
अब नकटिया में स्मैक तस्कर इस्लाम के मार्केट की बारी, नोटिस चस्पा
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। स्मैक तस्करी में वांछित रिफाकत अंसारी की निर्माणाधीन दस दुकानों के मार्केट पर शनिवार को नगर पंचायत ने पुलिस की मदद से बुलडोजर चला दिया। ये दुकानें कस्बे में खंड विकास कार्यालय के सामने नगर पंचायत की जमीन कब्जा करके बनाई जा रही थीं। इसके साथ ही पुलिस ने इस्लाम नाम के तस्कर की नकटिया में बनी मार्केट पर भी ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया। एक-दो दिन में ही वहां भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है।
स्मैक तस्करों की संपत्ति को नेस्तनाबूद करने का अभियान लगातार जारी है। मोहल्ला अंसारी निवासी स्मैक तस्कर रिफाकत ने साल भर पहले नगर पंचायत की जमीन कब्जा करके मार्केट बनाने का काम शुरू किया था। मगर जुलाई में एक मामले में उसका नाम आने के बाद काम रुक गया और वह फरार हो गया। अधिशासी अधिकारी शिवलाल ने बताया कि रिफाकत अंसारी ने नगर पंचायत की करीब डेढ़ मीटर जमीन पर कब्जा करके अवैध मार्केट बनाया था। इस बाबत उसे कई बार नोटिस दिया गया लेकिन न उसने नोटिस का जवाब दिया और न ही नगर पंचायत की जमीन खाली की। इस पर शनिवार दोपहर पुलिस की मदद से दो जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
उस्मान-रेहाना के शोरूम को गिराने का काम जारी
वहीं, बीडीए की टीम कस्बे में हाईवे पर बने स्मैक तस्कर दंपती उस्मान और रेहाना के शोरूम व मार्केट को ध्वस्त करने में लगी रही। यहां बीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई शुरू की थी, मगर पूरा निर्माण ध्वस्त न होने से अब यहां पोकलैंड मशीन लगाकर निर्माण गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से टकराई जेसीबी, बचा हादसा
स्मैक तस्कर रिफाकत का निर्माण ध्वस्त करने के दौरान जेसीबी का अगला हिस्सा ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे वहां धमाके की आवाज हुई और तेज चिनगारी निकली। मगर स्टेयरिंग पर रबर चढ़ी होने के चलते हादसा बच गया।
पांच साल में बनाई करोड़ों की संपत्ति, तीन बार गया जेल
पुलिस के मुताबिक रिफाकत अंसारी पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्ष 2012 में और 2019 में दो बार स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। जुलाई 2021 में भी उसके खिलाफ स्मैक तस्करी का मुकदमा लिखा गया, जिसमें वह फरार चल रहा है। स्मैक तस्करी के धंधे से उसने आलीशान मकान, मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन आदि का शोरूम, दो दर्जन से अधिक दुकानों का मार्केट और कृषि भूमि समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है।
स्मैक तस्कर होमगार्ड होगा बर्खास्त, दिया गया नोटिस
बरेली। स्मैक तस्करी में वांछित फरीदपुर के गांव नगरिया विक्रम के होमगार्ड नवी हसन उर्फ पुत्तू शाह की बर्खास्तगी की तैयारी शुरू हो गई। उसे विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पिछले दिनों फरीदपुर पुलिस ने हाईवे पर भूरे खां की गौंटिया के पास जनता होटल-ढाबा पर छापा मारकर होमगार्ड नवी हसन के बेटे इरफान को 270 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में नवी हसन और उसका दामाद इकरार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच शुरू कराई तो उसके जनता होटल-ढाबा की जानकारी सामने आई। फिर नगर पालिका ने जांच की तो होटल और ढाबा का निर्माण अवैध पाया गया तो उसे ध्वस्त कर दिया गया। अब होमगार्ड नवी हसन और पुत्तू शाह की बर्खास्तगी की तैयारी चल रही है। होमगार्ड की जिला कमांडेंट प्रीती शर्मा ने बताया कि होमगार्ड को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। मुख्यालय को भी उसकी सूचना दे दी गई है। जवाब न मिलने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
अब नकटिया में स्मैक तस्कर इस्लाम के मार्केट की बारी, नोटिस चस्पा फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। स्मैक तस्करी में वांछित रिफाकत अंसारी की निर्माणाधीन दस दुकानों के मार्केट पर शनिवार को नगर पंचायत ने पुलिस की मदद से बुलडोजर चला दिया। ये दुकानें कस्बे में खंड विकास कार्यालय के सामने नगर पंचायत की जमीन कब्जा करके बनाई जा रही थीं। इसके साथ ही पुलिस ने इस्लाम नाम के तस्कर की नकटिया में बनी मार्केट पर भी ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया। एक-दो दिन में ही वहां भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है।
स्मैक तस्करों की संपत्ति को नेस्तनाबूद करने का अभियान लगातार जारी है। मोहल्ला अंसारी निवासी स्मैक तस्कर रिफाकत ने साल भर पहले नगर पंचायत की जमीन कब्जा करके मार्केट बनाने का काम शुरू किया था। मगर जुलाई में एक मामले में उसका नाम आने के बाद काम रुक गया और वह फरार हो गया। अधिशासी अधिकारी शिवलाल ने बताया कि रिफाकत अंसारी ने नगर पंचायत की करीब डेढ़ मीटर जमीन पर कब्जा करके अवैध मार्केट बनाया था। इस बाबत उसे कई बार नोटिस दिया गया लेकिन न उसने नोटिस का जवाब दिया और न ही नगर पंचायत की जमीन खाली की। इस पर शनिवार दोपहर पुलिस की मदद से दो जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
उस्मान-रेहाना के शोरूम को गिराने का काम जारी
वहीं, बीडीए की टीम कस्बे में हाईवे पर बने स्मैक तस्कर दंपती उस्मान और रेहाना के शोरूम व मार्केट को ध्वस्त करने में लगी रही। यहां बीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई शुरू की थी, मगर पूरा निर्माण ध्वस्त न होने से अब यहां पोकलैंड मशीन लगाकर निर्माण गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से टकराई जेसीबी, बचा हादसा
स्मैक तस्कर रिफाकत का निर्माण ध्वस्त करने के दौरान जेसीबी का अगला हिस्सा ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे वहां धमाके की आवाज हुई और तेज चिनगारी निकली। मगर स्टेयरिंग पर रबर चढ़ी होने के चलते हादसा बच गया।पांच साल में बनाई करोड़ों की संपत्ति, तीन बार गया जेल
पुलिस के मुताबिक रिफाकत अंसारी पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्ष 2012 में और 2019 में दो बार स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। जुलाई 2021 में भी उसके खिलाफ स्मैक तस्करी का मुकदमा लिखा गया, जिसमें वह फरार चल रहा है। स्मैक तस्करी के धंधे से उसने आलीशान मकान, मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन आदि का शोरूम, दो दर्जन से अधिक दुकानों का मार्केट और कृषि भूमि समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है।स्मैक तस्कर होमगार्ड होगा बर्खास्त, दिया गया नोटिस
बरेली। स्मैक तस्करी में वांछित फरीदपुर के गांव नगरिया विक्रम के होमगार्ड नवी हसन उर्फ पुत्तू शाह की बर्खास्तगी की तैयारी शुरू हो गई। उसे विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि पिछले दिनों फरीदपुर पुलिस ने हाईवे पर भूरे खां की गौंटिया के पास जनता होटल-ढाबा पर छापा मारकर होमगार्ड नवी हसन के बेटे इरफान को 270 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में नवी हसन और उसका दामाद इकरार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच शुरू कराई तो उसके जनता होटल-ढाबा की जानकारी सामने आई। फिर नगर पालिका ने जांच की तो होटल और ढाबा का निर्माण अवैध पाया गया तो उसे ध्वस्त कर दिया गया। अब होमगार्ड नवी हसन और पुत्तू शाह की बर्खास्तगी की तैयारी चल रही है। होमगार्ड की जिला कमांडेंट प्रीती शर्मा ने बताया कि होमगार्ड को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। मुख्यालय को भी उसकी सूचना दे दी गई है। जवाब न मिलने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई कराई जाएगी।