फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to broken cable, electricity remained off for nine hours in Dariyabad-Kathara.

Prayagraj News: जर्जर केबल टूटने से दरियाबाद-कटहरा में नौ घंटे गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Due to broken cable, electricity remained off for nine hours in Dariyabad-Kathara.
शहर में सोमवार को भी बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी रही। जर्जर केबल, फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। सबसे अधिक परेशानी दरियाबाद और कटहरा क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ी। यहां केबल टूटने से सोमवार तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रही। मोटर न चल पाने के कारण सुबह पानी की किल्लत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहम्मद हसन ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर केबल टूटने के कारण आए दिन समस्या होती रहती हैं। मरम्मत के नाम पर औपचारिकता की जाती है।
रविवार को आबकारी फीडर और म्योराबाद क्षेत्र में एलटी एबीसी केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति देर रात तक बाधित रही। बलरामपुर हाउस फीडर की आपूर्ति सोमवार सुबह 11 बजे लाइन में फॉल्ट आने से बंद हुई थी। इसे दोपहर तक बहाल किया जा सका। मम्फोर्डगंज में दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। कटरा, सलोरी, गोविंदपुर में दिनभर और रात में भी दो से तीन बार आधे-पौन घंटे के लिए बिजली जाती रही। दारागंज, बक्शीबांध में दोपहर तीन से पांच बजे तक बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

केंद्रांचल उपकेंद्र से जुड़े दुर्गा पार्क और कबीर मंदिर क्षेत्रों में दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक, दारागंज, बक्सी बांध और अलोपीबाग में दोपहर तीन से पांच बजे तक, रामबाग, बैरहना और मालकराज में दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरवानी फीडर के अंतर्गत साकेत नगर, धर्मकांटा और नंदलाल शेरवानी क्षेत्र में रविवार शाम पांच से रात सात बजे तक बिजली नहीं रही। करेली के जासिर की पुलिया क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन तीन से चार बार बिजली की आवाजाही होती रहती है। कीडगंज, कोठापार्चा, जीरो रोड और राजा बनारस की कोठी क्षेत्र में दिन में दो से तीन बार 45 मिनट से एक घंटे तक बिजली कटौती हुई।


गुजराती मोहल्ला, कल्याणी देवी, रानी मंडी, दरियाबाद, अटाला और मनमोहन पार्क क्षेत्रों में भी आधे घंटे से एक घंटे तक चार-पांच बार बिजली कटौती हुई। राजापुर में शाम छह से रात आठ बजे तक नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed