फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dskaen old Kilkilaa fresh Yadaen Earth God

दशकाें पुरानी यादाें को ताजा कर खिलखिलाए धरती के भगवान

Sun, 28 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dskaen old Kilkilaa fresh Yadaen Earth God
 मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज अल्यूमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 1964 बैच के डॉक्टरों का स्वर्ण जयंती व 1989 बैच के डॉक्टरों का रजत जयंती समारोह ‘मिलन-2014 ’धूमधाम से मनाया गया। मेडिकल कालेज के एल्यूमिनाई लॉन में आयोजित समारोह का उद्घाटन कालेज के फिजियोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. बीना बापट ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. बापट ने कहा कि पिछले कई दशकों में चिकित्सा जगत में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। तमाम चिकित्सकीय शोधों व अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से गंभीर से गंभीर रोगों का इलाज संभव हुआ है। कहा कि समाज, देश को स्वस्थ बनाने में डॉक्टरों की अहम भूमिका है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान कई पुराने संस्मरणों को सुनाकर पुरानी यादें ताजा की। कई दशकों बाद मिले डॉक्टरों ने एक दूसरे से मिलकर पुरानी यादें साझा की। इस दौरान कई डॉक्टर एक दूसरे को पहचान भी नहीं पाए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसका डॉक्टरों ने जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. एसपीएस चौहान, डॉ. राज बवेजा, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. पीसी सक्सेना, डॉ. एमपी टंडन, डॉ. एसएल तिवारसन, डॉ. विपिन बिहारी समेत कई विशेषज्ञोें को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 1964 व 1989 बैच के तीन सौ से अधिक डॉक्टर परिजनों संग सम्मिलित हुए । जिसमें से कई ऐसे डॉक्टर भी शामिल रहे जो अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी जैसे दूरदराज के देशों से आए थे। जबकि तमाम ऐसे डॉक्टर जो देश के अलग अलग जगहों पर मेडिकल कालेज का नाम रोशन कर रहे हैं वे सम्मिलित रहे। मेडिकल कालेेज प्राचार्य व संस्था के संरक्षक डॉ. एसपी सिंह की गैरमौजूदगी में पूर्व प्राचार्य डॉ. पीसी सक्सेना ने अध्यक्षता की। संचालन डॉ. व्यंजना पांडे ने किया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ. शरद वर्मा, संयोजन सचिव डॉ. पंकज चंद्रा, सचिव डॉ.  सुरेश मौर्या, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. कमलजीत सिंह, डॉ.  मुकुल पांडे, समेत कई डॉक्टर उपस्थित थे । समारोह के दौरान संगठन की आम सभा में मेडिकल कालेज एल्यूमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. सुबोध जैन को अध्यक्ष, डॉ. शरद जैन सचिव, डॉ. हरीश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष व डॉ.  भूपेश द्विवेदी को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed