फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DSA Ground Crime

स्वीमिंग पूल तक कैसे पहुंचा अभिषेक, सब खामोश

Thu, 26 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
DSA Ground Crime
DSA Ground Crime - फोटो : CITY DESK
चौकीदारों से पूछताछ में भी नहीं मिली कोई खास जानकारी
विज्ञापन

रेलवे के एक अधिकारी साढ़े सात बजे पहुंचे थे, आशंका, उनके निकलने के दौरान अभिषेक चला गया था पूल में
प्रयागराज। रेलकर्मी प्रकाश का बेटा अभिषेक आखिर पूल में कैसे पहुंच गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। पुलिस और आरपीएफ ने दोनों चौकीदारों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल दिन भर की पूछताछ के बाद पता नहीं चल पाया है कि आखिर किसकी लापरवाही से अभिषेक की जान चली गई।
चौकीदार बंशीलाल ने बताया कि स्वीमिंग पूल शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुलता है। उस दौरान कोच और लाइफ गार्ड भी मौजूद रहते हैं। सुबह अधिकारी आते हैं। बुधवार सुबह एक अधिकारी 7:20 के करीब नहाने के लिए आए थे। उनके जाने के करीब आधे घंटे बाद वह पूल बंद करने पहुंचा तो बाथरूम का दरवाजा खुला मिला। दरवाजा बंद करके पलटा तो देखा कि फर्श पर कपड़े रखे हैं और पूल के पानी में बच्चे का शव उतरा रहा है। कॉलोनी परिसर में रहने के कारण वह प्रकाश के बेटे को पहचानते थे। इस पर तत्काल इसकी सूचना उसके घर पर दी तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस और आरपीएफ के अधिकारियों ने दोनों चौकीदारों से पूछताछ की। पिता तथा अन्य लोगों लोगों के भी बयान लिए लेकिन, देर शाम तक यह नहीं पता चल पाया था कि आखिर किसकी लापरवाही थी। चौकीदार बंशीलाल के मुताबिक अधिकारी के जाने के बाद वह पूल को बाहर से कुंडी लगाकर किसी और काम में लग गया था। संभवत: इसी दौरान अभिषेक पूल में घुस गया होगा। दोनों चौकीदारों का कहना था कि अभिषेक इससे पहले कभी भी पूल के आस पास नहीं दिखा था। वह पहली बार गलती से वहां आया और अंदाजा न होने के कारण डूब गया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि फिलहाल पूल को सील कर दिया गया है। दोनों चौकीदारों से पूछताछ हुई है। अन्य लोगों के बयान भी लिए गए हैं। फिलहाल घर वालों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

चौकीदार को नहीं लगी भनक
प्रयागराज। ग्राउंड का मेनगेट पार करके अभिषेक पूल तक पहुंच गया, लेकिन इसकी भनक चौकीदार को नहीं लगी। चौकीदार बंशीलाल ने बताया कि सुबह 8 बजे ड्यूटी बदल जाती है। रात में अजीत कुमार ड्यूटी पर था। वह करीब पौने आठ बजे ग्राउंड पहुंचे थे। इसके बाद अजीत उन्हें ग्राउंड की चाबियां सौंपने के साथ ही स्टोर रूम में रखा सामान दिखाने ले गया। करीब आधे घंटे बाद बाद रेलवे अधिकारी के जाने के बाद वह पूल बंद करने पहुंचा। तभी उसने पूल पर कपड़े देखे। उसने पूल में देखा तो कोई डूबा हुआ दिखा। इसके बाद उसने शोर मचाकर सबको बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसए ग्राउंड के स्वीमिंग पूल में डूबकर रेलवे कर्मी केबेटे की मौत के मामले में दोनों चौकीदारों के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस के साथ ही आरपीएफ इंस्पेक्टर ने जांच करके पूल को सील कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।-अजीत सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर
बीमार बेटे का शव देखकर मां बेसुध, नहीं रुके पिता के आंसू
प्रयागराज। रेलकर्मी प्रकाश के दो बेटों में अभिषेक छोटा था। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्रा था। पिता प्रकाश ने बताया कि तीन माह से अभिषेक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसे एसआरएन हॉस्पिटल में दिखाने जाना था।

बड़े भाई राहुल ने बताया कि तीन महीने पहले बुखार आने के बाद उसकी मानसिक हालत खराब हो गई थी। वह उल्टी सीधी हरकतें करना लगा था। करीब 15 दिनों से तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। न तो वह स्कूल जा रहा था और न ही कोचिंग। पढ़ाई में भी वह तेज नहीं था। बीमारी के कारण हर वक्त कोई न कोई उसके साथ ही रहता था। बुधवार सुबह वह कॉलोनी परिसर में बने गार्डेन में टहल रहा था। उस वक्त वह भी बाहर बैठा था, लेकिन जैसे ही वह घर के अंदर गया, उसके पीछे अभिषेक परिसर से बाहर निकल गया। संभवत: वह सीधे स्वीमिंग पूल पहुंच गया था। उसके बारे में जैसे ही पता चला। मां कुसुम भागते हुए पहुंची। वहां बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई। उसकी चीखों से लोग दहल उठे। अभिषेक कुछ महीनों से बीमार चल रहा था। उसके बाद से कुसुम उसका बहुत ख्याल रखती थी। पिता प्रकाश के भी आंसू नहीं रुक रहे थे।

DSA Ground Crime

DSA Ground Crime- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed