फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drum playing abroad , the public breathless inflation

विदेश में बजा रहे ड्रम, महंगाई से जनता बेदम

Mon, 18 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Drum playing abroad , the public breathless inflation
शरद यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जनता दल यूनाइटेड केपूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने रविवार को फूलपुर में मंडलीय राजनैतिक सम्मेलन के दौरान हुई जनसभा में केंद्र सरकार पर हमला बोला। हिंदू और मुस्लिम की एकता पर बल देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा। कहा, कश्मीर जल रहा है और कामन सिविल कोड लाने के लिए तैयारी है। काला धन वापस लाने, बेरोजगारों को रोजगार देने का वादे गायब हो गए। उन्होंने इसी तरह के तमाम वादे किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। 
विज्ञापन


कहा, आज सबसे ज्यादा देश का किसान और गरीब परेशान है। दो वर्ष से सूखा और बाढ़ से जूझ रहे किसानों को नरेन्द्र मोदी ने किसानों को उनकी लागत से अधिक समर्थन मूल्य निर्धारित करने की बात कही, लेकिन कुछ नहीं हुआ। दाल ने तो इतिहास ही रच दिया इसकी कीमत इस कदर बढ़ी है कि हजारो साल के इतिहास में हिन्दुस्तान में कभी इतना अधिक दाल का भाव नहीं बढ़ा है। अब तो महंगाई सिर चढ़कर बोल रही और कश्मीर जल रहा है जबकि वह खुद विदेशों में ड्रम बजा रहे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि फूलपुर संसदीय क्षेत्र हिन्दुस्तान की राजनीति में अहम स्थान रखता है। यहां की जनता ने जवाहर लाल नेहरू के रूप में देश कोपहला प्रधानमंत्री दिया। उत्तर प्रदेश  देश का सबसे बड़ा सूबा है। देश के विकास का फैसला यूपी से ही शुरू होता है। वर्ष 2017 से अहम हमारे लिए 2019 का चुनाव है। विपक्षी ताकतों को बिहार ने जवाब दे दिया है अब यूपी के लोग देने जा रहे है। वहीं मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा, वह तो पैसा लेकर टिकट बांट रही है। पता नहीं, बिना महावत का हाथी किधर जाएगा।ं
विज्ञापन
विज्ञापन


भुलई का पुरा फूलपुर में रविवार को मंडल स्तरीय रैली में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव के सी त्यागी ने भाजपा को ललकारते हुए कहा, हम सपा बसपा नहीं भाजपा का जनाजा निकालने आए हैं। पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में मिशन 2019 का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जनता के बीच ले जाएं और उनके दुखदर्द में हिस्सेदारी निभाए, उन्हें साथ जोड़ने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन एवं संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमीम अहमद सिद्दीकी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में आशुतोष सिंह, बबन साहनी, बाल कृ ष्ण तिवारी, लव सिंह पटेल, दीपक सोनी, राम लाल पटेल, नारायण सिंह विश्वम्भर पटेल, डा. प्रमोद, हरिश्चन्द्र पटेल आदि रहे।

भुलई का पुरा में जनता दल यूनाइटेड के पहले मंडलीय राजनैतिक सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनने बड़ी संख्या में गरीब किसान भी झंडा बैनर लेकर पहुंचेस जिनकी इफको उर्वरक की फूलपुर इकाई में जमीन अधिग्रहीत की गई है। भू-विस्थापित किसान बंधूपाल, अभयराज, राम सिंह, प्रेमचन्द्र सहित दर्जनों महिलाआें ने कहा, भुलईकापुरा गांव के किसानों की जमीन कारखाने में ली गई लेकिन आज तक उन्हें नौकरी नहीं दी गई। प्रशासन व इफको अधिकारियों के बीच वार्ता भी हुई थी। आरोप लगाया कि इफको प्रबंधन की ओर से 25 वर्षो से मजदूर किसानाें का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है।


फूलपुर में जदयू के पहले मंडलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के कई नेताआें के साथ भुलईशाह बाबा की मजार पर जाकर चादर चढ़ाई और दुआएं मांगी। इस दौरान वहां लोगों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed