फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drivers of contracted buses will also have Breath Analyzer Test

अनुबंधित बसों के ड्राइवरों का भी होगा ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट

Mon, 22 Jul 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drivers of contracted buses will also have Breath Analyzer Test
Drivers of contracted buses will also have Breath Analyzer Test
अनुबंधित बसों के ड्राइवरों का भी होगा ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट
विज्ञापन

राजापुर क्षेत्रीय कार्यालय में आरएम की सभी एआरएम के साथ हुई बैठक
प्रयागराज। यूपी रोडवेज की अनुबंधित बसों के ड्राइवरों को भी अब ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा। रोडवेज के प्रबंध निदेशक राजशेखर के निर्देश के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन ने सोमवार को इस संबंध में सभी एआरएम के साथ राजापुर कार्यालय में बैठक की।

बैठक में उन्होंने कहा कि अब सभी अनुबंधित बसों के ड्राइवरों का अनिवार्य रूप से ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा। बस स्टेशन से रवानगी के पूर्व एआरएम सुनिश्चित करें कि ड्राइवरों का एनालाइजर टेस्ट हुआ है या नहीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों में वीटीएस चेक करने की भी बात कही। ताकि बस की लोकेशन बस स्टेशन से जरूरत पड़ने पर ली जा सके। उन्होंने स्पीड लिमिट डिवाइस को भी चेक करने को कहा। कहा कि अगर किसी बस में डिवाइस नहीं है तो उसे जाने न दिया जाए। इसके अलावा बस की आरआई फिटनेस वैध होनी चाहिए। उसकी स्टेयरिंग एवं ब्रेेक भी अनिवार्य रूप से चेक किए जाएं। बारिश का मौसम है इसलिए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उसकी हेड लाइट एवं वाइपर कार्यरत हो। बस सेल्फ स्टार्ट होनी चाहिए। बता दें कि प्रयागराज रीजन में अनुबंधित बसों की संख्या 77 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed