फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Sujit elected President of Allahabad Medical Association, Dr. Rajesh's hat-trick to the post of Secretary

डॉ. सुजीत इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित, सचिव पद पर डॉ. राजेश की हैट्रिक

Tue, 24 Nov 2020 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sujit elected President of Allahabad Medical Association, Dr. Rajesh's hat-trick to the post of Secretary
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के चुनाव में निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार अध्यक्ष, डॉ. राजेश मौर्या सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। डॉ. राजेश ने तीसरी बाद जीत की हैट्रिक बनाई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुबोध जैन, डॉ. कमल सिंह, डॉ. मोहित जैन, डॉ, माधवी मित्तल और उप सचिव पद पर डॉ. जीसी पटेल विजयी हुए। 
विज्ञापन


रविवार को हुए एएमए के चुनाव में इस बार महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकारिणी के निवर्तमान पदाधिकारी ही चुने गए हैं। रविवार देर रात 80 फीसदी मतों की गणना के बाद सोमवार को शेष मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए। 
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अध्यक्ष पद पर डॉ. सुजीत को सर्वाधिक मत मिले। दूसरे स्थान पर डॉ. रंजना खन्ना और तीसरे स्थान पर डॉ. नीता साहू रहीं। वहीं उपाध्यक्ष के चार पदों पर डॉ. अमिता राजवेदी, डॉ. शबी अहमद, डॉ. सुमति सक्सेना को पराजय का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर सीधी लड़ाई में डॉ. राजेश मौर्या ने न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान को पराजित किया। वहीं वित्त सचिव पद पर डॉ. युगांतर पांडेय भी पुन: निर्वाचित हुए। उन्होंने डॉ. अनुज गुप्ता को पराजित किया। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीसी पटेल ने डॉ. ज्योति भूषण को मात दी। असिस्टेंट सेक्रेटरी पद पर डॉ. अभिनव अग्रवाल और डॉ. हर्षित द्विवेदी विजयी रहे। इन्होंने डॉ. अतुल कुमार दुबे, डॉ. अमिता यादव को पराजित किया। 

साइंटिफिक सचिव के पद पर डॉ. डॉ. आशुतोष गुप्ता ने भी हैट्रिक लगाते हुए डॉ. अनिल कुमार सरोज को पराजित किया। खेल सचिव पद पर डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, सामाजिक सचिव पद पर डॉ.विनीता मिश्रा, संपादक पद पर डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, पीआरओ पद पर डॉ. अनुराग अग्रवाल और लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर डॉ. अरुण कुमार मौर्या निर्वाचित घोषित किए गए। 


चुनाव अधिकारी के मुताबिक आईएमए एएमएस चेयरमैन डॉ. मनोज माथुर, वाइस चेयरमैन डॉ. त्रिभुवन सिंह सचिव डॉ. शरद चंदुका और ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. अनुराग कपूर बने हैं। सभी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। वहीं आईएमए सीजीपी के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. प्रवीन कपूर और अस्सिटेंट 
सेक्रेटरी डॉ. एके चौबे भी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed