फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dr bansal murder in hospitol

डॉक्टरों का 24 घंटे का उपवास आज

Sat, 21 Jan 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
dr bansal murder in hospitol
doctor shimla
डॉ.एके बंसल की हत्या को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन एक बार फिर आक्रामक हो गया है। वह शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद 24 घंटे के उपवास पर रहेंगे। उनके आंदोलन का समर्थन जिला अधिवक्ता संघ, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन, इलाहाबाद डेंटल एसोसिएशन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय टीचर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. त्रिभुवन सिंह ने बताया कि उनके आंदोलन को धार देने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता एवं सचिव डॉ. राजेश सिंह के साथ एक उच्चस्तरीय कमेटी भी शनिवार को यहां मौजूद रहेगी। उपवास में यूपी के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। डॉ. बंसल की हत्या को लेकर डॉक्टर पहले भी हड़ताल पर जा चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को वह काम पर लौटे थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। इसी क्रम में वे शनिवार को 24 घंटे की उपवास पर जा रहे हैं। डॉक्टर हत्यारों की गिरफ्तारी, सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। बैठक में डॉ. एपी सिंह, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed