फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. AK Bansal murder case.

बंसल हत्याकांडः सीबीआई जांच के लिए शासन ने मांगी आख्या

Wed, 24 Jul 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dr. AK Bansal murder case.
Dr. AK Bansal murder case. - फोटो : AU
प्रयागराज। जिले की बेहद सनसनीखेज घटनाओं में शामिल डॉ. बंसल हत्याकांड की जांच सीबीआई कर सकती है। प्रदेश सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस के अफसरों से आख्या मंागी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल हत्याकांड का खुलासा ढाई साल बाद भी नहीं हो सका है। 12 जनवरी 2017 को उनको अस्पताल के भीतर ही तब गोलियों से भून दिया गया था, जब वह अपने चैंबर में थे। मामले की जांच के लिए पहले ही दिन पुलिस की सात टीमें गठित कर दी गई थीं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच को भी हत्यारों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। एसटीएफ को भी इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच में लगाया गया। हालांकि, सैकड़ों गवाह, दर्जनों टीमों के गठित होने के बाद भी अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है। उनकी पत्नी डॉ. वंदना बंसल ने कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन, खुलासे के संबंध में की गई पुलिस की सारी कवायदें अब तक फेल साबित हुई हैं। जिसके बाद पिछले दिनों शासन को पत्र भेजकर डॉ. वंदना की ओर से मामले की जांच सीबीबाई से कराने की मांग की गई थी। सूत्रों की मानें तो उनके इस पत्र को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन की ओर से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके तहत शासन ने जिला पुलिस के अफसरों से इस संबंध में शासन से आख्या मांगी है। इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई लेकिन, अफसरों से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed