फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dowry: woman killed in Kaushambi.

दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला

Fri, 10 May 2019 01:21 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dowry: woman killed in Kaushambi.
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ गांव में गुरुवार सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने एक महिला को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता ने पति सहित तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन

     कोखराज के नौढ़िया निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी बेटी साधना (24) का विवाह वर्ष 2017 में बालकमऊ के बेचूलाल से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पिता की मानें तो गुरुवार सुबह दहेजलोभियों ने उसकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed