फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doubt over Rahul and Priyanka's Sangam bath, Leader of Opposition of Lok Sabha will be in Rae Bareli on

Mahakumbh: राहुल और प्रियंका के संगम स्नान पर संशय, बृहस्पतिवार को रायबरेली में होंगे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष

Wed, 19 Feb 2025 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 08:32 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल एवं प्रियंका गांधी के संगम स्नान को लेकर लगातार चर्चा है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा अन्य नेताओं ने संगम स्नान किया। वहीं, बृहस्पतिवार को राहुल गांधी रायबरेली में होंगे। ऐसे में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के संगम स्नान की चर्चा जोरों पर हैं।

विज्ञापन
Doubt over Rahul and Priyanka's Sangam bath, Leader of Opposition of Lok Sabha will be in Rae Bareli on
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी के संगम स्नान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, राहुल गांधी बृहस्पतिवार को रायबरेली में होंगे। उस दौरान उनके संगम स्नान के कार्यक्रम पर भी चर्चा की उम्मीद है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल एवं प्रियंका गांधी के संगम स्नान को लेकर लगातार चर्चा है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा अन्य नेताओं ने संगम स्नान किया। वहीं, बृहस्पतिवार को राहुल गांधी रायबरेली में होंगे। ऐसे में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के संगम स्नान की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्पष्ट कहना है कि अभी तक उनके स्नान का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को संगम स्नान के लिए आए अजय राय ने स्थानीय नेताओं से कहा कि राहुल गांधी के रायबरेली एवं लखनऊ आगमन पर इस बारे में चर्चा होगी। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन का कहना है कि चर्चा के बाद ही राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के संगम स्नान के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा-यमुना में गिर रहा नाले का गंदा पानी : अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को संगम स्नान की तथा मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर हमले भी बोले। कांग्रेस नेता ने कहा कि एनजीटी की रिपोर्ट के अ नुसार तथा यहां आकर देखने से पता चल रहा है कि मां यमुना में गंदगी बह रही है। गंगा और यमुना में आज भी गंदे नाले का दूषित पानी लगातार जा रहा है। उसको रोकने के लिए सरकार ने कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पाई है। अजय राय के साथ निवर्तमान महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, मनीष मिश्रा, राजेश राकेश, दिवाकर भारतीय, विनय पांडेय आदि ने संगम स्नान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed