फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Documents of killing revealed by the CBI

सीबीआई ने हासिल किए हत्याकांड के दस्तावेज

Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
शहर के बहुचर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई टीम ने पिछले दिनों इलाहाबाद आकर इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े  दस्तावेज कब्जे में लेने के बाद छानबीन आगे बढ़ाई। घटना की वादी विधायक पूजा पाल की याचिका पर ही सीबीआई को जांच सौंपी गई है। उन्हें भरोसा है कि सीबीआई की जांच और ठोस सुबूतों के आधार पर दोषियों को सजा मिल सकेगी।
विज्ञापन


शहर पश्चिमी के बसपा विधायक राजू पाल का कत्ल 25 जनवरी 2005 को उस वक्त कर दिया गया था जब वह पोस्टमार्टम हाउस से नीवां में अपने घर लौट रहे थे। दिन में तकरीबन तीन बजे सुलेमसराय में जीटी रोड पर उनके काफिले की स्कार्पियो और क्वालिस गाड़ियों  पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में राजू पाल समेत तीन लोगों की जान गई थी। एक महिला रुखसाना समेत चार लोग घायल हुए। विधायक की पत्नी पूजा पाल ने हत्या में फूलपर के तत्कालीन सपा सांसद अतीक अहमद और उनके छोटे भाई अशरफ के खिलाफ धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया था। हत्या से पहले भी राजू पाल पर दो बार हमला हो चुका था। एक घटना में अशरफ के खिलाफ भी केस लिखाया गया था लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया था। हत्या के बाद दूसरे रोज पूरे जिले में भारी बवाल हुआ था। बाद में मुख्य गवाह उमेश पाल समेत दूसरे गवाहों के अपहरण हुए जिसमें अतीक और अशरफ पर ही आरोप लगाया गया। पुलिस ने अतीक और अशरफ समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन पति राजू पाल के कत्ल के बाद  बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर शहर पश्चिमी की विधायक चुनी गई पूजा पाल लगातार आरोप लगाती रही कि पुलिस हत्याकांड में लीपापोती कर रही है। सुबूत नष्ट किए जा रहे हैं। पूजा पाल की ही याचिका पर फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने राजू पाल हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश जारी किया था। पिछले दिनों सीबीआई की एक टीम इलाहाबाद पहुंची और इस घटना के दस्तावेजों को हासिल करने की प्रक्रिया पूरी की। अब जल्द ही सीबीआई टीम घटना की वादी पूजा पाल और गवाहों से बात करने के  साथ ही घटनास्थल का भी जायजा ले सकती है।  
विज्ञापन


सीबीआई टीम ने एक हफ्ते पहले संपर्क कर जांच में सहयोग मांगा था। सीबीआई टीम को जांच में पूरी मदद की जाएगी। ----केएस इमेनुएल एसएसपी इलाहाबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed