फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   doctor Sister-in-law accused of administering an injection woman pain In Prayagraj

UP: 'ये स्लो पॉइजन, धीरे-धीरे मार देंगे, बांध देता था पति', डॉक्टर ननद पर इंजेक्शन देने का आरोप; महिला का दर्द

Wed, 05 Aug 2026 01:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 05 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

प्रयागराज में एक विवाहिता ने पति, डॉक्टर ननद और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि स्लो पॉइजन के इंजेक्शन दिए जाते थे। इंजेक्शन लगते ही वह कई घंटों के लिए अचेत हो जाती थी। सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
doctor Sister-in-law accused of administering an injection woman pain In Prayagraj
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में विवाहिता ने पति, डॉक्टर ननद और ससुर पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही धोखे से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर कराने और स्लो पॉइजन का इंजेक्शन लगाने की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह पांच दिसंबर 2023 को आदित्य प्रताप से हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के बाद पति, डॉक्टर ननद और ससुर रमनजीत ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता ने पति के कई महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सितंबर 2025 में ननद नीट-पीजी की परीक्षा देने के बाद कानपुर वाले घर पर आकर रहने लगी। 
विज्ञापन

इसके बाद जब सास-ससुर अपने पैतृक निवास फतेहपुर चले जाते तो पति उसे बांध देता। डॉक्टर ननद उसे स्लो पॉइजन का इंजेक्शन देती थी। पूछने पर इसे विटामिन-डी का इंजेक्शन बताया जाता था। इंजेक्शन लगते ही वह कई घंटों के लिए अचेत हो जाती थी।
विज्ञापन

'यह स्लो पॉइजन है, तुम्हें धीरे-धीरे मार देंगे'
विरोध करने पर कहा जाता था कि यह स्लो पॉइजन है, तुम्हें धीरे-धीरे मार देंगे। अपने भाई के लिए दूसरी भाभी लाएंगे। आरोप है कि ससुर ने झांसे में लेकर कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि इसी वर्ष 24 मई को उसे मायके प्रयागराज छोड़ दिया गया। तब से वह यही है। 

 
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है, मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed