फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctor Dath case: Doctor's mobile, injection vial sent to FSL

Doctor Dath case : डॉक्टर का मोबाइल, इंजेक्शन वॉयल एफएसएल भेजा गया

Sat, 05 Oct 2024 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

डॉक्टर की मौत के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अब तक सामने आए साक्ष्य, संबंधितों के बयाने से हत्या, खुदकुशी व हादसे की कुल तीन थ्योरी निकलकर आई हैं। इन तीनों पर अलग-अलग जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Doctor Dath case: Doctor's mobile, injection vial sent to FSL
डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव का मोबाइल व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य शुक्रवार को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए गए। इनमें नीओवेक इंजेक्शन के वह दो वाॅयल भी शामिल हैं जिन्हें डाॅक्टर की कार से बरामद किया गया था।

विज्ञापन


डॉक्टर की मौत के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अब तक सामने आए साक्ष्य, संबंधितों के बयाने से हत्या, खुदकुशी व हादसे की कुल तीन थ्योरी निकलकर आई हैं। इन तीनों पर अलग-अलग जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल छह दिन की जांच में कोई भी ऐसा ठोस सबूत हाथ नहीं आया है, जिससे कि कोई एक थ्योरी को साबित किया जा सके। यही वजह है कि इस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बेहद अहम हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने डॉक्टर का मोबाइल व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर विसरा की एफएसएल रिपोर्ट जल्द मंगाने के लिए भी पत्राचार किया गया है। दूसरी ओर विवेचक कोतवाली इंस्पेक्टर रोहित कुमार तिवारी एक बार फिर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से घटना वाले दिन जूनियर डॉक्टरों की उपस्थिति व आने-जाने के समय के संबंध में रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed