फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   doctor arrested for sending obscene messages to mowan

युवती को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
doctor arrested for sending obscene messages to mowan
सोरांव पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी गंगापार नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जार्जटाउन के अल्लापुर निवासी चिकित्सक रामकृष्ण शुक्ला बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि वह समाजसेवा से जुड़ी होने के साथ ही बीएड की पढ़ाई कर रही है। एक दिन वह सोरांव क्षेत्र स्थित उस अस्पताल में पहुंची जहां डॉक्टर कार्यरत था। वहां उससे संपर्क हो गया। इसके बाद एक दिन वह एक बच्चे को चिल्ड्रेन अस्पताल गई। वहां इलाज के लिए उसने उक्त डॉक्टर से मदद मांगी। आरोप है कि डॉक्टर ने मदद तो की लेकिन इसके बाद से ही वह उसे फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने लगा। यही नहीं अश्लील तस्वीरें भी भेजीं। कई बार मना करने के बावजूद डॉक्टर नहीं माना तो युवती ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed