{"_id":"5d0114f2bdec22074618cb90","slug":"do-not-make-a-friendship-enters-the-girl-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती न करने पर युवती को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती न करने पर युवती को घर में घुसकर पीटा
Wed, 12 Jun 2019 08:36 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
bitten
कैंट थाने के राजापुर मोहल्ले में रहने वाली युवती के दोस्ती न करने से नाराज युवक ने उसके घर में घुसकर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर बचाने आई छोटी बहन को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में ही आरिफ पुत्र उस्मान रहता है। वह उसकी बड़ी बेटी को फोन करके उसके साथ दोस्ती करने की बात कही लेकिन उसकी बेटी ने उसे डपट दिया।
यह बात आरिफ को बड़ी नागवार गुजरी। दो दिन पहले वह मौका देखकर युवती के घर में घुस गया। उसे अकेली देखकर उसे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती के इंकार करने पर आरिफ ने अभद्रता शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर उसकी छोटी बहन भी आ गई। इस पर आरिफ ने अपने भाई सारिक के साथ मिलकर दोनों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में दोनों को काफी चोट आ गई। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी जब युवती की मां को हुई तब वह दोनों को लेकर थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।